..................... Sanjay Kapoor worked with Madhuri Dixit in the film Raja, the film collected 45 crores at the box office - Hindi Filmibeat

धक-धक गर्ल संग काम कर कपूर खानदान के चिराग का चमक उठा था करियर, फ़िल्म ने की थी 45 करोड़ की कमाई

Sanjay Kapoor, Madhuri Dixit

एक वक्त पर संजय कपूर फिल्मों में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे. लेकिन आपको बता दें कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उसे समय तक माधुरी दीक्षित एक सुपरस्टार बन चुकी थी. माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'अबोध' थी और यह साल 1984 में रिलीज की गई थी. जिसके बाद माधुरी दीक्षित की तेजाब, राम लखन और किशन कन्हैया जैसी फ़िल्में भी रिलीज हुई जो की सुपरहिट साबित हुई. लेकिन संजय कपूर ने माधुरी दीक्षित के तकरीबन 10 साल बाद फिल्मों में कदम रखा.

माधुरी के साथ काम करके संजय को मिली थी सफलता

संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म 'प्रेम' से तब्बू के साथ में काम करना शुरू किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी ज्यादा अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा किया. पहली ही फिल्म से संजय कपूर छा गए थे और बाद में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ में फिल्म 'राजा' में दिखी. यह फिल्म संजय कपूर के लिए काफी ज्यादा सफलता लेकर आई.

फ़िल्म के लिए माधुरी को मिल गया था सारा क्रेडिट

संजय कपूर और माधुरी दीक्षित पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए और दर्शकों का उन्होंने दिल भी जीत लिया. लेकिन इस फिल्म में सारा क्रेडिट माधुरी दीक्षित ले गई. एक्ट्रेस ने अपना इस फिल्म में बेस्ट दिया और इस फिल्म के गाने भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए. बता दें कि इस फिल्म से संजय कपूर रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे. लेकिन इस फिल्म के बाद में संजय एक हिट फिल्म के लिए भी तरस चुके थे. उन्हें फिल्मी दुनिया में वह सफलता हासिल नहीं हो पाई जो उनके बड़े भाई अनिल कपूर को हुई थी.

फ़िल्म राजा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'राजा' फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया और इस फिल्म को 4 करोड़ 25 लाख के बजट में बनाया गया था. लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और यहां तक कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी मालामाल हो गए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया और वर्ल्ड वाइड 45 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया था.

इस फ़िल्म से संजय का हुआ था फायदा

आईएमबीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि यह फिल्म संजय कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म मानी जाती है. लेकिन इस फिल्म का सारा क्रेडिट माधुरी दीक्षित को मिल गया. यहां तक की कुछ आलोचकों ने तो यह तक कह दिया था की फिल्म का नाम राजा नहीं बल्कि रानी होना चाहिए था. इसी के साथ आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के साथ काम करके संजय कपूर और उनकी पूरी कपूर फैमिली का काफी फायदा हुआ और यह काफी लकी भी साबित हुआ.

Read more about: sanjay kapoor madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X