कपूर खानदान के इस हीरो में कूट-कूटकर भरा है टैलेंट, फिर भी रह गए पीछे, अब बेटी भी हीरोइन बनने को तैयार

Sanjay Kapoor Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान को सबसे पुराना माना जाता है। राज कपूर से लेकर अनिल कपूर जैसे कई सारे सुपरस्टार्स दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभी के वक्त में अनिल कपूर भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अगर उनके भाई संजय कपूर की बात करें तो उन्होंने भी हीरो बनने की कोशिश की थी और हिट फिल्में भी दी।
लेकिन आपको बता दें कि संजय कपूर को अपने भाई अनिल कपूर जैसा स्टारडम हासिल नहीं हो पाया। अब संजय कपूर की उम्र 59 साल की हो चुकी है और आज हम आपको उनके करियर के बारे में बताने वाले हैं। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1963 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने हमेशा से ही हीरो बनने का सपना देखा और फिल्मों में भी काम करना शुरू किया।
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम' से संजय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने मेरे सपनों की रानी और मोहब्बत जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने बतौर लीड हीरो भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2000 के बाद उनकी किस्मत के सितारे एकदम से बदल गए और उनकी फिल्में चलना भी बंद हो गई।
देखते ही देखते संजय कपूर का पूरा करियर तहस-नहस हो गया। उन्होंने अपने करियर में 46 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और वेब सीरीज में भी काम किया है। खाना कि उन्हें अभी भी करेक्टर रोल में देखा जाता है और इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'मर्डर मुबारक' में भी उनका अहम किरदार में देखा गया।
संजय कपूर ने भले ही स्टारडम के मामले में अनिल कपूर को पीछे छोड़ दिया हो। लेकिन इसके बावजूद भी वह फिल्मी दुनिया से जुड़े रहते हैं और फिल्म मेकिंग में भी काफी एक्टिव है। उनकी बेटी शनाया कपूर भी अब फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना देख रही है। वह अपने डेब्यू से पहले ही स्टार बन चुकी है और उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।


Click it and Unblock the Notifications











