करिश्मा कपूर पर हनीमून की रात पति संजय कपूर ने लगा दिया था प्राइस टैग, एक्ट्रेस ने किया मना तो की गई मारपीट

Sanjay Kapoor, Karishma kapoor

करिश्मा कपूर हमेशा से ही अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में रही। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका खूबसूरत अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया। अब वह फिल्मों में कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस वजह से उनकी पॉपुलैरिटी में कमी आ गयी हो। करिश्मा कपूर को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अपने फैंस के साथ में अपनी ब्यूटीफुल तस्वीरों को शेयर कर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस को अपने निजी जिंदगी में काफी दर्द झेलने पड़े। इतना ही नहीं जब उन्होंने अपने पति संजय कपूर पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए तो उनकी शादी काफी सुर्खियों में आ गई थी

करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय पर लगाए थे बेहद ही गंभीर आरोप

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने लव मैरिज की थी। लेकिन बाद में जब एक्ट्रेस और संजय कपूर की शादी हो गई थी तो उसके बाद में करिश्मा कपूर ने अपने पति पर घरेलू उत्पीड़न के साथ-साथ कई सारे गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया था। करिश्मा कपूर की माने तो आपको बता दें कि उनके हनीमून से ही उनके पति उन पर अत्याचार करने लगे थे। जूम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि जब करिश्मा कपूर ने तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी तो उस वक्त अपने पति पर उन्होंने काफी सारे आरोप लगाए थे और बताया था कि हनीमून पर अपने दोस्तों के साथ सोने पर वह मुझे मजबूर कर रहे थे।

करिश्मा कपूर से संजय ने की थी सिर्फ पैसों के लिए शादी

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने प्राइस टैग लगा कर एक्ट्रेस की बोली भी लगा डाली थी। लेकिन जब करिश्मा ने ऐसा करने पर इंकार कर दिया तो उन्हें मारा पीटा भी गया था। करिश्मा के इन बयानों को सोना हर कोई हक्का-बक्का रह गया था। साथ ही साथ किसी को यकीन नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने यह भी दावा किया कि संजय कपूर ने उन्हें फाइनेंशली सपोर्ट करना छोड़ दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि संजय कपूर एक्ट्रेस के साथ में सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के हैं दो बच्चे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय दत्त की शादी 2003 में हो गई थी और कुछ ही सालों के बाद में दोनों का रिश्ता काफी खराब हो गया था। दोनों ने एक दूसरे पर काफी संगीन आरोप भी लगा दिए थे। लेकिन 2014 में दोनों ही अलग हो गए। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं जिनका नाम समायरा और कियान है। बच्चे करिश्मा कपूर के पास ही रहते हैं और संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से दूसरी शादी रचा ली है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor karishma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X