जाह्नवी-सारा की छुट्टी पक्की, ये खूबसूरत स्टारकिड करेंगी एंट्री, देखें 10 शानदार Pics
बॉलीवुड में स्टारकिड्स की एंट्री का दौर जारी है। जहां एक तरफ जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ कपूर खानदान की एक और लाडली बेटी बॉलीवुड में काम करने का मन बना चुकी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर हैं। हाल ही में उनके डेब्यू को लेकर खबरें आ रही हैं। ये बात अब कंफर्म हो चुकी है कि वे आज नहीं तो कल किसी न किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद संजय ने दी है।
[8 साल बाद बनेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, सबकी छुट्टी]
इन दिनों एक वेब फिल्म में काम कर रहे संजय कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी शनाया की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि शनाया के पास प्रपोजल आए हैं मगर उन्होंने अभी कुछ साइन नहीं किया। हालांकि वह बॉलीवुड में काम करने का मन बना चुकी हैं लेकिन कब वह कोई फिल्म करेंगी, यह पता नहीं है। इसका सीधा मतलब बहै कपूर खानदान की एक और बिटियारानी बॉलीवुड में धमाका करने वाली हैं।

शनाया कपूर देखने में काफी खूबसूरत हैं और साथ ही ग्लैमरस भी। वो अभी सिर्फ 16-17 साल की हैं लेकिन उनकी तस्वीरें देखकर आप भी मानेंगे कि वो वाकई काफी खूबसूरत हैं। शनाया कपूर और सुहाना काफी अच्छी दोस्त भी हैं।दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किए गए हैं। आप भी देखिए सोनम कपूर की कजिन शनाया की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications