संजय दत्त की पत्नी मान्यता की फिल्मी कहानी, B-ग्रेड फिल्मों से लेकर शादी तक, चौंक जाएंगे आप!
Recommended Video

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसके बाद रणबीर कपूर को चारों तरफ से तारीफें ही तारीफें मिल रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले जा रहे हैं। उनकी ड्रग्स की से लेकर 350 गर्लफ्रेंड्स तक.. इस फिल्म में कई बड़े खुलासे होंगे। हालांकि कई कॉन्ट्रोवर्शियल चीजों को छुपा कर भी रखा जाएगा। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है जिसमें संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार उकेरा गया है।
[Simmba में क्लाइमैक्स में धमाकेदार ट्विस्ट, अजय देवगन की जबरदस्त एंट्री, पूरा सीन सेट!]
संजू में मान्यता का किरदार एक्ट्रेस दिया मिर्जा निभा रही हैं। देखा जाए तो जितनी फिल्मी कहानी संजय दत्त की जिंदगी की है उतनी ही फिल्मी मान्यता की लाइफ भी है। वे एक स्ट्रॉन्ग महिला हैं और संजय दत्त के मुश्किल वक्त में पिलर बनकर खड़ी रही थीं। मान्यता एक गुमनाम एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी। इसके अलावा वे अजय देवगन की फिल्म गंगाजल में एक डांस नंबर में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्हें कुछ खास काम नहीं मिल सका।

दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद जब संजय दत् अकेले थे तब उनकी मुलाकात मान्यता से हुई। लोग को गॉसिप करने का कोई मौका मिल पाता उससे पहले ही दोनों ने शादी कर ली। 19 नवंबर 2006 में एक अंग्रेजी अखबार ने यह खबर छापी कि संजय और मान्यता ने शादी कर ली है। संजय दत्त को जेल होने से लेकर बाहर आने तक मान्यता हर वक्त हर तरीके से उनके साथ खड़ी थीं। आगे देखें मान्यता वो तस्वीरें जिनमें किसी एक्ट्रेस से कम ग्लैमरस नहीं लग रही हैं और जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications