संजय दत्त की पत्नी, किसी एक्ट्रेस कम ग्लैमरस नहीं, देखें 10 तस्वीरों में बोल्ड अंदाज
जब से संजय दत्त की जिंदगी पर बनी बायोपिक संजू का टीजर रिलीज हुआ है तब से संजय दत्त की लाइफ से जुड़ी कई बातें..अफ्वाहें सामने आ रही हैं। संजय दत्त की जिंदगी रही भी फिल्मी है। कई उतार-चढ़ाव के बीच संजय दत्त रियल हीरो बनकर निकले हैं। वहीं इन सभी उतार-चढ़ाव के बीच उनके साथ हमेशा नजर आई हैं उनकी पत्नी मान्यता दत्त। संजय और मान्यता बॉलीवुड के लवी-डवी कपल्स हैं और जब भी मीडिया के सामने आते हैं एक-दूसरे के साथ रोमैंटिक पोज देने से नहीं चूकते।
[रिलीज से पहले सुपरहिट हो गई फिल्म, 3 दिन और टूट पड़े करोड़ों, 1 जून को होगा Dhamaka]
मान्यता दत्त एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश लेकर बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। संजय दत्त की पत्नी ने फिल्म गंगाजल में आइटम सॉन्ग के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अजय देवगन की इस फिल्म में मान्यता के आइटम सॉन्ग की काफी तारीफें हुई थीं। वहीं आइटम सॉन्ग के जबरदस्त हिट होने के बाद भी मान्यता को फिल्में नहीं मिल पाईं। वहीं अब वे फिल्मों और बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन कई ईवेंट्स पर अक्सर नजर आ जाती हैं।

बीते दिनों वैकेशन के दौरान मान्यता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं इन तस्वीरों में मान्यता के ग्लैमरस अंदाज ने लोगों को चौंका दिया था। मान्यता इन तस्वीरों में बिकिनी और बोल्ड ड्रेसेस में किसी एक्ट्रेस से कम ग्लैमरस नहीं लग रही थीं। आगे देखें संजय दत्त की पत्नी मान्यता की ग्लैमरस तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











