..................... Sanjay Dutt told Sunil Dutt that there is Muslim blood in me too, Mumbai Blast, father was shocked - Hindi Filmibeat

'मेरे अंदर मुसलमान का खून है..' जब संजय दत्त ने सुनील दत्त से कही थी ये इतनी बड़ी बात!

sanjay dutt sunil dutt

Sanjay Dutt On Muslim Blood- सुपरस्टार संजय दत्त का जीवन काफी विवादित रहा है और सभी जानते हैं कि वो किन किन केसों में फंस चुके हैं। लेकिन एक बार बाबा ने कुछ ऐसा कह डाला था जिसने उनके पिता सुनील दत्त को भी हैरान कर दिया था।

इस बात को लेकर 'संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड लव स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय' जैसे किताबों में जिक्र किया गया है। गरअसल हथियारों के मामले में जब विवादों में चल रहे थे तब उन्होने कहा था कि, उनके अंदर एक मुसलमान का खून है।

1993 में मुंबई बम ब्लास्ट के दौरान संजय दत्त का नाम आतंकी गतिविधियों में जुड़ा था और ये वक्त सुनील दत्त और उनके परिवार के लिए काफी बुरा था। ये मामला इतना बढ़ गया था कि उस वक्त संजय दत्त जेल गए थे और काफी समय तक रहे थे।

सुनील दत्त ने पुलिस हेडक्वार्टर में संजय दत्त से मुलाकात की थी तो अभिनेता ने बताया था कि, अनीस इब्राहिम ने एक असॉल्ट राइफल और कुछ गोला-बारूद उनको दिया था।

मुसलमान का खून

सुनील दत्त ने जब इसको लेकर संजय दत्त से पूछताछ की थी तो मुन्ना भाई एक्टर ने बेहद चौकाने वाला कारण बताया था। किताब के मुताबिक संजय ने कहा था कि, 'क्योंकि मेरी रगों में मुसलमान का खून है। मैं वो सब बर्दाश्त नहीं कर सकता जो शहर में हुआ था।' इसके बाद संजय दत्त को लेकर लोग हैरान थे। संजय दत्त का इशारा बाबरी मस्जिद की तरफ था।

सजा काटी

संजय दत्त को कई सालों के बाद सजा भी काटनी पड़ी थी और लंबे समय तक जेल में रहे थे। फिलहाल वो बरी हो चुके हैं और अब लगातार फिल्में कर रहे हैं। संजय दत्त का कहना था कि वो ड्रग्स के चक्कर में ऐसा कर गए थे और अब वो किसी तरह का कोई नशा नहीं करते।

Read more about: sanjay dutt sunil dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X