संजय दत्त ने खरीद ली थी इस एक्ट्रेस की सारी बी ग्रेड फिल्मों की सीडी और डीवीडी..मार्केट खाली कराकर किया ये काम

Sanjay Dutt And Manyata Dutt Lovestory

संजय दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में शुमार है और आपको बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री का बेड बॉय भी कहा जाता है. फिल्मों के साथ-साथ संजय दत्त अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं. संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा के साथ हुई लेकिन एक लंबी बीमारी से लड़ते-लड़ते उनका निधन हो गया. बाद में दूसरी शादी उन्होंने मॉडल रिया पिल्लई के साथ में रजाई और यह भी तलाक हो गया. संजय दत्त ने तीसरी शादी मान्यता दत्त के साथ में रचाई और दोनों की लव स्टोरी भी लाजवाब है.

बी-ग्रेड फ़िल्म में किया काम

वैसे तो मान्यता दत्त का नाम दिलनवाज शेख है. उनका जन्म 22 जुलाई 1979 में मुंबई में हुआ. हालांकि उनकी परवरिश दुबई में की गई और बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही अभिनेत्री बनने का शौक था. हालांकि उन्हें फिल्मों में ऐसे रोल मिल नहीं पाए जैसा वह चाहती थी. एक्टिंग के इसी शौक को पूरा करने के लिए 2005 में उन्होंने एक बी ग्रेड फिल्म 'लवर्स लाइक अस' में काम किया. संजय दत्त और मान्यता की जान पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे.

संजय के लिए मान्यता ने छोड़ दी थी एक्टिंग

खबरों के अनुसार संजय दत्त के करीब आते मान्यता दत्त ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया. जिस बी ग्रेड फिल्म में मान्यता दत्त ने काम किया था उसके सारे राइट्स संजय दत्त ने खरीद लिए. जिसके लिए एक्टर ने 20 लाख रुपए दिए थे जिससे कि इस फिल्म को कहीं पर रिलीज ना किया जाए. संजय दत्त और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई और अब दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं.

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt manyata dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X