संजय दत्त की पत्नी मान्यता का पहला पति है ठग, संजू बाबा से पहले इस शख्स की बाहों का थीं हार

Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt First Husband,

बॉलीवुड के जबरदस्त और दिग्गज अभिनेताओं में से एक संजय दत्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहे। बता दें कि संजय दत्त की फिल्में तो काफी सुपर हिट गई लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई नजर आई। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने तीन शादियां की। पहली शादी उन्होंने ऋचा से की थी। जो कि कैंसर से पीड़ित थी और बाद में उनका निधन हो गया था। लेकिन उन्होंने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की। लेकिन इन दोनों का भी रिश्ता टिक नहीं पाया। आखिरकार संजय दत्त को अपना प्यार मिला और 2008 में उन्होंने मान्यता दत्त के साथ में शादी रचाई।

संजय और मान्यता की उम्र में है 20 साल का फासला

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल थी और उन्होंने शादी से पहले कई सारी बी ग्रेड फिल्में और आइटम सॉन्ग भी किए हुए हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि संजय दत्त से मान्यता दत्त की यह दूसरी शादी थी। दरअसल आपको बता दें कि संजय दत्त और मान्यता दत्त में 20 साल की उम्र का फासला है। इतना ही नहीं मान्यता दत्त का असली नाम दिलनाज शेख है।

मान्यता दत्त ने रचाई थी 2003 में पहली शादी

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि मान्यता दत्त ने जब बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखा था तब उन्होंने अपना स्क्रीन नाम सारा खान रख लिया था और संजय दत्त से शादी के बाद में वह मान्यता दत्त के नाम से जानी जाने लगी। लेकिन अगर मान्यता दत्त की पहली शादी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2003 में मेराज उर रहमान शेख के साथ में शादी की थी। हालांकि एक्ट्रेस की शादी को लेकर कुछ खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आपसी मतभेद की वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था।

मान्यता के पहले पति थे कॉनमैन

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आपको बता दें कि मान्यता दत्त को इस बात का पता चल गया था कि उनके पहले पति एक कॉनमैन है और इसी वजह से उन्होंने उससे तलाक ले लिया था। इसी के साथ-साथ मान्यता दत्त के पहले पति पर मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत और नेहा धूपिया ने भी अश्लील मैसेज फॉरवर्ड करने के गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। लेकिन मान्यता का तलाक होने के बाद में उन्हें संजय दत्त से प्यार हो गया और 2008 में उन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

संजय और मान्यता के हो चुके हैं दो जुड़वा बच्चे

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 2008 में शादी करने के बाद में 2010 में मान्यता दत्त ने दो जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दे दिया था। अब संजय दत्त और मान्यता दत्त अपनी जिंदगी को काफी खुशहाल तरीके से जी रहे हैं। इसी के साथ-साथ मान्यता दत्त ने संजय दत्त का काफी साथ दिया और जब वह जेल में रहे और जब उन्हें कैंसर हुआ तब भी उन्होंने काफी मुश्किलों में उनका साथ दिया था। मान्यता दत्त ने संजय दत्त का बिजनेस भी काफी अच्छे से संभाला।

More from Filmibeat

Read more about: manyata dutt sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X