संजय दत्त की गंभीर बीमारी से लगेगा अजय देवगन- अक्षय कुमार, KGF 2 को 500 करोड़ का झटका !
संजय दत्त के फेफड़ों के कैंसर की खबर सामने आते ही ऐसी कई फिल्मों का करोड़ों काफी अधिक मात्रा में लगा हुआ है, जो कि आगामी साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।संजय दत्त के बाद आधा दर्जन फिल्में हैं। जो कि लटकती हुई दिखाई दे रही हैं। इन सभी फिल्मों की शूटिंग का काफी काम बचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर संजय कई फिल्मों की शूटिंग का काम सितंबर से करने वाले थे। लेकिन इस वक्त उनका इलाज करवाना सबसे अधिक जरूरी है। इसी के चलते उनकी एक नहीं बल्कि कई हाई बजट की फिल्मों को झटका लगा है। इसमें अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल हैं।

केजीएफ 2, भुज और पृथ्वीराज उन फिल्मों का हिस्सा हैं जो कि अपने एक्शन और हाई बजट के कारण लगातार खबरों में हैं। कोरोना के कारण पहले ही फिल्मों को आगे के लिए खिसका लिया गया है। विदेश में संजय दत्त के इलाज को कितना समय लगेगा इस पर भी अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।
लेकिन नए साल के पहले इन सभी बिग बजट फिल्मों की शूटिंग और रिलीज पर सवाल बरकरार रहेगा। ऐसे में संजय दत्त की आगामी फिल्मों पर 500 करोड़ से अधिक का बजट तय किया गया है।चलिए जानते हैं कि वे सभी कौन सी फिल्में हैं , जिनका काम संजय दत्त की बीमारी के बीच थमता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पढ़ें इस संबंध में पूरी डिटेल।


Click it and Unblock the Notifications