संजय दत्त की फिल्म शुरू, वायरल हुआ First Look, सालों बाद दिखा ऐसा धमाकेदार अंदाज
बॉलीवुड के संजू बाबा इन दिनों कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कलंक में उनका नाम फाइनल किया गया है, जिसमें वे 21 सालों बाद को-स्टार माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगे। वहीं अब संजय दत्त अपनी एक और फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, इस फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद ये तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है। इसके वायरल होने के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
[अक्षय के साथ अजय देवगन की पुरानी तस्वीर वायरल, इससे पक्की दोस्ती नहीं, देखें 10 Pics]
संजय दत्त ने गिरीश मलिक के निर्देशन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, ये फिल्म है 'टोरबाज।' इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा नरगिस फाखरी, राहुल देव और राहुल मित्रा नजर आएंगे। फिल्म के लिए संजय दत्त किर्गिस्तान रवाना हो गए हैं। 'टोरबाज' फिल्म में संजय दत्त एक सेना की अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 1 महीने लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए डेट्स दे दी हैं। आतंकवाद की समस्या को उजागर करती इस फिल्म की कहानी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलावर बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है।

हाल ही में उन्होनें इंस्टाग्राम पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शूटिंग करते तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर सालों बाद में संजय दत्त जैकेट्स और अपने ट्रेडमार्क स्कार्फ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले संजय दत्त फिल्म कांटे में ऐसे लुक में दिखे थे और ये लुक जबरदस्त हिट हो गया था। वहीं सिर्फ यही लुक क्यों लुक के मामले में संजय दत्त अपने दशकों के करियर में ट्रेंड सेटर माने जाते रहे हैं। आगे जानें संजय दत्त के 10 सबसे धमाकेदार लुक्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











