इतना बड़ा हो गया संजय दत्त का बेटा, स्टाइल में देता है आर्यन खान को टक्कर

संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब उनका और उनकी फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ में नजर आए। लेकिन इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि संजय दत्त का बेटा शाहरान नजर आ रहा है।
शाहरान अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनके इस लोक ने संजू बाबा की जवानी के दिन याद दिला दिए। एक वक्त हुआ करता था जब संजय दत्त लंबे बाल रखते थे। अब उनके बेटे शाहरान का भी हेयर स्टाइल कुछ ऐसा ही दिख रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर से ज्यादातर यही कह रहे हैं कि शाहरान का बालों का लुक बिल्कुल उनके पिता जैसा है।
कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इनसे पहले ऐसा हेयर स्टाइल संजय दत्त के आदरणीय पिता सुनील दत्त का था। लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं और एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पूरे बॉलीवुड में एक ही ऐसा इंसान है जो कि बिना बॉडीगार्ड के घूमता रहता है। हालांकि एक अन्य यूज़र ने शाहरान की शक्ल टाइगर श्रॉफ से मिलती-जुलती बता दी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बोल तो पापा और दादा जैसे हैं लेकिन शक्ल बिल्कुल मम्मी पर गई है।
संजय दत्त के बेटे शाहरान के बारे में अगर बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका जन्म 21 अक्टूबर साल 2010 में हुआ था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी उम्र 13 साल की हो चुकी है। दरअसल संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त को जुड़वा बच्चे हुए थे। एक्टर की एक बेटी भी है जिसका नाम इकरा है। दोनों ही भाई-बहन देखने में एक जैसे ही लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications