पिता थे रियल लाइफ हीरो, भाई भी हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार, चॉकलेटी हीरो से रचाई शादी, इस क्यूट बच्ची को पहचाना?

वहीदा रहमान और नरगिस को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रीयों में शुमार किया जाता है. बता दें कि उनके बीच में बैठी हुई इस क्यूट सी बच्ची की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर लोग इस बच्ची को पहचानने में नाकामयाब हो रहे हैं. मुस्कुराती हुई इन हसीनाओं के बीच में शांत बैठी हुई इस मासूम बच्ची का पूरा परिवार बॉलीवुड का स्तर रह चुका है. यहां तक की पिता से लेकर मां और भाई तक अभिनय की दुनिया में जादू दिखा चुके हैं. यहां तक की इतना ही नहीं इस बच्ची के पति भी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रह चुके हैं.
चॉकलेटी हीरो के साथ रचाई शादी
लेकिन अगर आप अभी भी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त है. जो कि अपनी मां नरगिस के साथ में किसी समारोह के लिए गई थी.उसे समय की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. हालांकि आपको बता दें कि नम्रता दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है. लेकिन इसके बावजूद उनका पूरा परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा है. नम्रता के पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में से एक रह चुके हैं. नम्रता के भाई संजय दत्त भी सुपरस्टार है और उनके पति कुमार गौरव भी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाने जाते हैं.
नम्रता ने संजय दत्त के जीवन में निभाया अहम रोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नम्रता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस फोटो को bombaybasanti नामक एक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया. इस तस्वीर में लोगों को क्यूट बच्ची को पहचानने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि कुछ लोगों ने नम्रता को पहचान लिया. बता दे की नम्रता का किरदार संजय दत्त के जीवन में एक अहम रोल निभाता है. ऐसा इसीलिए क्योंकि संजय दत्त की बायोपिक संजू में नम्रता के किरदार को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाया गया. जिस वजह से फैंस नम्रता के दीवाने हो गए. हालांकि आपको बता दें कि नम्रता दत्त एक्टिंग की दुनिया से कोसो दूर है. लेकिन इसके बावजूद संजय दत्त के सोशल मीडिया पर उन्हें देखा जा सकता है और पिता और भाई की तरह नम्रता को भी फैंस का खूब प्यार मिलता है.


Click it and Unblock the Notifications











