दूसरे से करती थी इश्क इसलिए कर दिया पत्नी का कत्ल! संजय दत्त ने जब कहा था- 'भुगत रहा कर्मों का फल'

संजय दत्त को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी रियल लाइफ की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। संजय दत्त कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। कभी उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाती तो कभी उन्हें जेल के हवा खानी पड़ती। लेकिन जब सब कुछ ठीक हुआ तो उन्हें कैंसर से लड़ना पड़ा।
लेकिन इतने बड़े परिवार से होने के बावजूद भी संजय दत्त को इतना सब कुछ क्यों झेलना पड़ा। इस बात का जवाब उनके पिछले जन्म की कहानी में छुपा हुआ है और इस बात को खुद संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। एक्टर ने इस जन्म की परेशानियों को अपने पिछले जन्म का फल बताया। एक्टर की माने तो वह अपने दोस्त के साथ मद्रास के पास स्थित गांव शिवनारी में गए थे।
संजय दत्त ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिछले जन्म के बारे में जानना चाहा था और इसीलिए वह वहां गए थे। एक्टर के अंगूठे का निशान देखकर उन्होंने माता-पिता का नाम बताया और फिर एक्टर के पिछले जन्म के बारे में भी बताया। उन्हीं से जुड़े हुए दस्तावेजों की माने तो संजय दत्त पिछले जन्म में अशोक साम्राज्य के एक राजा हुआ करते थे, जिसने अपने मंत्री से पत्नी के गलत संबंध होने के चलते उसका कत्ल कर दिया।
संजय दत्त के अनुसार वह पूरी जिंदगी निर्दोषों की हत्या करता रहा। वह एक शिव भक्त था और जिसे अपने गलती का एहसास हुआ तो सारी धन दौलत छोड़कर जंगल पहुंच गया। जब तक उसकी मौत नहीं आ गई तब तक वह भूखा प्यासा तप करता रहा था।इन सब बातों का खुलासा एक्टर ने कॉफी विद करण के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पिछले जन्म के त्याग के कारण उन्हें फिर समृद्ध परिवार मिला। जहां पर वह राजा की तरह रहते हैं। लेकिन पिछले जन्म में निर्दोषों की हत्या करने की वजह से उन्हें इस जन्म में सजा मिली।


Click it and Unblock the Notifications