DHAMAKA...संजय दत्त की धमाकेदार वापसी...एक्शन और इमोशन का ज़ोरदार तड़का !
संजय दत्त कब फिल्मों में कमबैक करेंगे इसका लोगों को काफी बेसब्री से इंतज़ार था। जेल से छूटने के बाद खबरें आईं कि संजय फिल्म भूमि से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। आज फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है जिसे लोगों का शानदार रिएक्शन मिल रहा है।

जैसी उम्मीद थी संजय दत्त का कमबैक उससे एक कदम बढ़कर ही साबित हुआ..यानी कि एकदम धमाकेदार। फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। इस फिल्म में संजय दत्त एक पिता का किरदार निभा रहे हैं और बेटी का किरदार निभा रही हैं अदिति राव हैदरी।
इस फिल्म का फिलहाल तो आपको 22 सितंबर तक इंतज़ार करना पड़ेगा। फिलहाल जो ट्रेलर में धमाकेदार चीज़ है वो है खुद संजय दत्त।
TRAILER: 'भूमि'.. संजय दत्त का दमदार कमबैक.. धमाकेदार एक्शन!
2 मिनट 41 सेकेंड के इस आर्टिकल में संजय दत्त के इतने अलग अलग लुक देखने को मिले हैं कि मज़ा ही गया। आप भी देखें संजय दत्त की ये झलकें..


Click it and Unblock the Notifications