कोरोना महामारी के बाद शाहरुख, सलमान, रणबीर नहीं...बल्कि इस एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर छापे 3000 करोड़

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: हिंदी सिनेमा जगत को कोरोना महामारी के बाद काफी नुकसान झेलना पड़ा था। फिल्मों ने तो जैसे काम ही करना बंद कर दिया था, जो भी फिल्म सिनेमा घरों या ओटीटी पर रिलीज होती फ्लॉप हो जाती। ऐसे में अब कहीं जाकर धीरे-धीरे सिनेमा जगत की स्थिति अच्छी हुई हैं। तो इस सबके बीच शाहरुख , सलमान, रणबीर नहीं बल्कि एक ऐसा बॉलीवुड एक्टर सामने आया जिसने अकेले 3000 करोड़ रुपए कमाए।

अकेले एक एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ो-

साल 2020 मतलब कोरोना काल। साल 2020 के बाद कई सारी फिल्में रिलीज हुई परंतु हिट बहुत कम फिल्में ही हुई। साल 2020 के बाद संजय दत्त ने कई फिल्मों में काम किया। इस फिल्मों में वह मुख्यकिरदार में नहीं बल्कि वह सिल्वर स्क्रीन पर सपोर्टिंग रोल या फिर निगेटिव रोल में दिखे।

संजय दत्त ने साल 2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' में खलनायक अधीरा किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सुपरस्टार यश की इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद संजय दत्त की 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दीं।

हालांकि, दोनों ही फिल्में बुरी तरह पिट गईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ की कमाई हो गई थी। साल 2023 में संजय दत्त ने सुपरस्टार थलापति विजय की मूवी 'लियो' में काम किया था। फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने दुनियभर में 607 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

इस सबके बाद साल 2022 में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जवान' में भी संजय दत्त ने काम किया था हालांकि, फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो था। रिलीज के बाद इस मूवी का दुनियाभर में 1150 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था। इन सभी फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े को जोड़ दिया जाए तो ये 3000 करोड़ से ज्यादा होता है। तो इस तरह से संजय दत्त ने काफी काम किया और अकेले कई सारी फिल्मों से खुब पैसा कमाया।

ऐसे में अगर कमाई को लेकर बात करें तो, शाहरुख खान की तो उनकी साल 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुईं। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर 2600 से ज्यादा का बिजनेस किया है। रणबीर कपूर की 'शमशेरा', 'ब्रह्मास्त्र', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों ने 1600 करोड़ की कमाई की।

इसके अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'राधे श्याम', 'आदिपुरुष' और 'सालार' का टोटल कलेक्शन 1300 करोड़ होता है। थलापति विजय की 'मास्टर', 'बिजिल', 'वरिसु' और 'लियो' ने 1400 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह संजय दत्त कोरोना महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में इन सभी सितारों पर भारी पड़े हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X