..................... sanjay dutt once made shocking revelation that Why should Trishala shake her ass in films - Hindi Filmibeat

Sanjay Dutt ने बेटी त्रिशाला को लेकर कही थी अजीबोगरीब बात, 'मैं नहीं चाहता वो यहां आए और अपनी कमर हिलाए'

sanjay dutt

Sanjay Dutt On Trishala Acting Career: एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त एक समय अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होना चाहती थीं। हालांकि, जब तक उन्होंने अपना मन नहीं बदला तब तक संजय इससे बहुत खुश नहीं थे। इसके बारे में बात करते हुए, संजय ने एक बार खुलासा किया था कि वह चाहते थे कि त्रिशाला अमेरिका में FBI में शामिल हों।

2013 में फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान, संजय से उनकी बेटी के बारे में पूछा गया था, उन्होंने बताया कि वह इंडस्ट्री में शामिल होने की उसकी इच्छा से परेशान थे। एक्टर ने कहा- 'मुझे खुशी है कि उसके सर से एक्टिंग का भूत उतर गया। उसने कम से कम अभी के लिए अपनी फिल्मों में काम करने की इच्छाएं दबा दी हैं।

संजय ने कहा था- "वह बहुत इंटेलिजेंट लड़की है, जिसने फोरेंसिक साइंस किया है। इसलिए मैं कभी नहीं समझ पाया कि वह यह सब छोड़कर एक्ट्रेस क्यों बनना चाहती थी। और इस इंडस्ट्री में एक्टर बनने के लिए आपको भाषा जानने की जरूरत है। इसलिए भाषा उसके लिए सबसे बड़ी बाधा होगी। भगवान ही जानता है कि उसे यह विचार कहां से मिला लेकिन अब नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही FBI में शामिल होगी और मुझे गौरवान्वित महसूस कराएगी। उसकी शिक्षा कुछ काम आनी चाहिए।

साल 2012 में ही संजय दत्त ने एक विवादित इंटरव्यू दिया था और कहा था कि वो वहां पर फॉरेन्सिक साइंटिस्ट है, उसके पास अच्ची जॉब है। मैं क्यों चाहूंगा कि वो यहां पर आए और A** हिलाए।

संजय ने जो चाहा था उसके विपरीत, त्रिशाला ने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर रहने के साथ-साथ फोरेंसिक साइंस में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। वह इस वक्त अमेरिका में रहती हैं, जहां वह साइकोलॉजी में अपना करियर बना रही हैं और अक्सर लोगों को मेंटल हेल्थ और दूसरे सब्जेक्ट्स के बारे में शिक्षित करने वाले पोस्ट साझा करती है।

त्रिशाला के अलावा संजय के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजय के जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा बड़े होने के बाद भविष्य में शोबिज इंडस्ट्री में शामिल होंगे या अपनी सौतेली बहन की तरह ही लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। त्रिशाला संजय और उनकी पहली पत्नी दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय ने तीसरी शादी मान्यता से की है और उनके जुड़वां बच्चे हैं, शाहरान और इकरा।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X