Shocking ..बायोपिक पर संजय दत्त का बड़ा खुलासा..कहा कुछ नया नहीं है...

संजय दत्त ने कहा कि वह अपनी बायोपिक को लेकर किसी भी तरह से घबराए हुए नहीं हैं। उनका जीवन खुली किताब की तरह है। वह बायोपिक के लिए बेहद उत्साहित हैं।

By Prachi Dixit

संजय दत्त के निजी और प्रोफेशनल जीवन की तरह उनकी बायोपिक भी चर्चा में हैं। अक्सर जिस पर बायोपिक बनती है, वह इंसान फिल्म में दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। साल 2016 में एम एस धौनी की बायोपिक रिलीज हुई थी।

अपनी इस बायोपिक को लेकर धोनी ने कई ऐसी जानकारियों को स्क्रिप्ट से दूर रखने में ही अपनी सलामती समझी। मगर संजय दत्त अपने बायोपिक को लेकर बिल्कुल भी परेशान या घबराए हुए नहीं हैं।

उन्होंने हाल ही में इस बारे में खुल कर बात करते हुए कहा कि मुझे किसी भी तरह से चिंता करने की जरुरत नहीं है। मैं किस वजह से परेशान हो सकता हूं। क्या आप मेरी जिंदगी के बारे में नहीं जानते हैं।

sanjay dutt,ranbir kapoor

मेरे जिंदगी हमेशा सबके सामने खुली हुई थी। दूसरी तरफ जब इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे तो मैं उनके साथ मौजूद था। मुझे किसी भी तरह से घबराने की जरुरत नहीं है। रणबीर कपूर अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मुझे उनसे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है।

गौरतलब है कि जवानी से लेकर जेल जाने तक संजय दत्त का जीवन कई तरह की कंट्रोवर्सी से होकर गुजरा है। आइए चलिए जानते हैं कि संजय के जीवन के ऐसे कौन से प्रमुख पहलू हैं, जो इस बायोपिक में दिखाने का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X