..................... Sanjay Dutt has been searching for a perfect match for Ameesha Patel for 20 years - Hindi Filmibeat

संजय दत्त के कारण अभी तक कुंवारी हैं 'गदर' की सकीना, बोलीं- मेरा कन्यादान...

 Sanjay Dutt Looking For Perfect Match For Ameesha Pate

अमीषा देओल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म ग़दर 2 में भी देखा गया. ग़दर 2 फिल्म ने 25 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इतना ही नहीं अब तक फिल्म 504 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

इसी फिल्म के बाद उन्होंने कई सारे इंटरव्यू किया जहां पर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लेकर बातें भी कहीं. लेकिन इसी दौरान अमीषा पटेल ने संजय दत्त को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुन हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल अमीषा पटेल ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह अभी तक कुंवारी क्यों है? एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह संजय दत्त को बताया है.

संजय दत्त 20 सालों से ढूंढ रहे अमीषा के लिए परफेक्ट मैच

दरअसल आपको बता दें कि सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा और इंडस्ट्री को लेकर काफी सारी बातें कहीं. लेकिन इसी दौरान संजय दत्त को लेकर उन्होंने काफी फनी बात बताई. अमीषा पटेल ने बताया कि संजय दत्त उनकी शादी करवाना चाहते थे. एक्ट्रेस ने कहा कि "संजू मेरी परिवार की तरह है और वह मुझसे हमेशा कहते हैं कि हमेशा तुम इस इंडस्ट्री के लिए बहुत ही अच्छी हो. मैं निकाल दे रहा हूं तुमको. तुम तो बहुत सिंपल और स्वीट हो. तुम चलो मैं शादी करवाता हूं." अमीषा ने इस बात का खुलासा की आगे संजय दत्त तकरीबन 20 सालों से उनके लिए कोई परफेक्ट लड़का ढूंढ रहे हैं.

अमीषा का कन्यादान करना चाहते हैं संजय दत्त

अमीषा पटेल ने तो यह भी बताया कि संजय दत्त कई बार उनका कन्यादान करने की भी बात कह देते हैं. अमीषा पटेल ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि "संजय दत्त कहते हैं कि जब तेरी शादी होगी तो कन्यादान मैं करूंगा और मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी होगी जब तेरी शादी हो जाएगी. तेरे और मेरे बच्चे साथ में खेला करेंगे."

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमीषा पटेल और संजय दत्त को साथ में तथास्तु और चतुर सिंह टू स्टार जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. इसी के साथ-साथ अमीषा पटेल को आमिर खान के साथ में मंगल पांडे: द राइजिंग में भी देखा जा चुका है. यहां तक की एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ ये है जलवा फिल्म में देखा गया था.

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X