कॉल रिकॉर्ड लीक होने के बाद संजय दत्त और गोविंदा के बीच आ गई थी दरार, संजू बाबा ने गाली तक दे दी थी!

'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नंबर 1', 'दो कैदी', 'एक और एक ग्‍यारह' जैसी कई फिल्मों में गोविंदा और संजय दत्त की हिट जोड़ी देखने को मिली। दोनों ने कई फिल्मों में सथ में काम किया, दोनों का कॉमेडी वाला अंदाज फिल्मों में हिट साबित हुआ। दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती भी थी। लेकिन फिर गोविंदा और संजय दत्त के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। ये नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर दिया था।

ये किस्सा है, साल 2003 में आई डेविड धवन की फिल्म एक और एक ग्यारह फिल्म के दौरान का। गोविंदा और संजय दत्त इस फिल्म में लीड रोल में थे, फिल्म कॉमेडी के साथ साथ दो अच्छें दोस्तों की कहानी थी। गोविंदा और संजय दत्त इस रोल में एकदम फिट भी बैठे थे, लेकिन इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने हमेशा हमेशा के लिए बातचीत बंद कर दी थी।

Sanjay dutt govinda

दरअसल, गोविंदा एक सीन को लेकर चाहते थे कि निर्देशक डेविड धवन कुछ बदलाव करें, लेकिन डेविड धवन ने सीन्स में बदलाव के लिए सीधे मना कर दिया। इस दौरान संजय दत्त ने निर्देशक का साथ दिया और सीन्स में बदलाव न करवाने का पक्ष रखा।

गोविंदा को जब दोस्त का साथ नहीं मिला तो वह खासा नाराज हुए, दोनों के बीच इस छोटे से वाक्या के बाद बातचीत होना बंद हो गई। दोनों ने एकदम बात करना एक दूसरे से बंद कर दिया था। बस यही छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे से मुंह फेर लिया।

बता दें एक और एक ग्यारह फिल्म में अमृता अरोड़ा, गुलशन ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे कई स्टार्स नजर आए थे। फिल्म को सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी दो दोस्तों गोविंदा और संजय दत्त के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है।

संजय दत्त की कॉल रिकॉर्ड हुई थी लीक- मच गया था हंगामा

संजय दत्त की कॉल रिकॉर्ड हुई थी लीक- मच गया था हंगामा

साल 2000 में संजय दत्त की कुछ कॉल रिकॉर्ड लीक हुई थी। जिसमें कथिततौर पर वह अंडरवर्ल्ड किसी शख्स से बात कर रहे थे। इस दौरान संजय दत्त ने गोविंदा का नाम लिया था और सेट पर लेट आने समेत कई बातें कही थी। इतना ही नहीं गोविंदा के लिए गाली का इस्तेमाल भी किया था। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद ये मामला ज्यादा बढ़ गया था।

हसीना मान जाएगी

हसीना मान जाएगी

गोविंदा और संजय दत्ता साथ में डेविड धवन की फिल्म हसीना मान जाएगी में भी नजर आए। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा भी लीड रोल में दिखे। ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई।

 जोड़ी नंबर 1

जोड़ी नंबर 1

साल साल 2001 में गोविंदा और संजय दत्त ने साथ में एक और फिल्म की जिसे फिर से वरुण धवन के पिता डेविड धवन लेकर आए, नाम था जोड़ी नंबर वन। फिल्म में ट्विंकल खन्ना और मोनिका बेदी भी लीड रोल में दिखीं।

दो कैदी

दो कैदी

साल 1989 में अजय कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दो कैदी आई जिसमें गोविंदा और संजय दत्त ने साथ में काम किया। फिल्म में अमरीश पुरी और नीलम कोठारी भी मुख्य भूमिका में थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X