HOT तस्वीरों ने लगाई आग, संजय दत्त की फिल्म में बड़ी एंट्री, नई एक्ट्रेस हो गईं Viral
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है। सलमान खान की रेस 3 तो अक्षय कुमार की गोल्ड.. इसी बीच संजय दत्त की आने वाली फिल्म टोरबाज भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। जिसकी वजह संजय दत्त तो हैं ही इसके साथ ही इस फिल्म की एक्ट्रेस भी चर्चा की वजह है। इस फिल्म में संजय दत्त का चिरपरिचित एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं इसी फिल्म से एक एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रही हैं।
[सारा अली खान की धमाकेदार एंट्री, रिलीज से पहले बनीं सुपरस्टार, 10 तस्वीरें देखकर होश उड़ जाएंगे]
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी मॉडल स्नेहा नामानंदी हैं। स्नेहा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों की वजह से तहलका मचाती नजर आ जाती हैं। वहीं अब उनके हाथ संजय दत्त की बड़ी फिल्म लग गई है। माना जा रहा है कि टोरबाज स्नेहा के लिए बड़ा बॉलीवुड ब्रेक साबित हो सकता है। इस फिल्म के लिए नाम आते ही स्नेहा सोशल मीडिया पर जबरस्त सुर्खियों में आ गई हैं।

उनकी कई बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें धडल्ले से वायरल हो रही हैं। बता दें कि मॉडल से एक्ट्रेस बनीं स्नेहा ने टोरबाज के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। आगे देखें स्नेहा नामानंदी की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications