12Years: ब्लॉकबस्टर सीक्वल Dhamaka, दोस्ती से लेकर ड्रामा तक, इस फिल्म में जबरदस्त तड़का
बॉलीवुड में यूं तो हर साल एक से बढ़कर एक फिल्में आती हैं लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्में होती है, जो ऑडिएंस के दिलों में जगह बना लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 12 साल पहले आजे के ही दिन आई थी इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और दोस्ती जैसे मसालों का एकदम सटीक तड़का था। शायद यही वजह थी कि फिल्म ऑडिएंस को पसंद आने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ चली। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल थी जो सुपर-डुपर हिट साबित हुई।
[अजय देवगन की बड़ी Flop, फिर भी जबरदस्त हिट, जानें 10 ऐसी फिल्में]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन की फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई की। मुन्ना भाई एमबीबीएस की सीक्वल ये फिल्म 12 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। मुन्ना सर्किट की दोस्ती तो पहले ही ब्लॉकबस्टर हो गई थी लेकिन इस फिल्म में मुन्ना की लव लाइफ की कहानी सुनाई गई। विद्या बालन का गुड मॉर्निंग मुंबई इसी फिल्म के बाद से मशहूर हो गया।

लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त रेडियो जॉकी बने थे और उस किरदार की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि आज के दिन को आर जे दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं संजय दत्त के ऐसा कारनामे कई फिल्मों में देखने को मिल चुके हैं। इन फिल्मों ने संजय दत्त ने जिन किरदारों को जिया वो सुपरहिट हो गए। ये एक तरह से संजय दत्त की कमबैक फिल्म भी मानी जाती है और क्या धमाकेदार कमबैक था। तो इसी बात पर हम आपको बताते हैं संजय दत्त की उन फिल्मों के बारे में जो उनकी धमाकेदार कमबैक फिल्में मानी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











