संजय दत्त के साथ अफेयर कर खूब बदनाम हुई थी अंबानी परिवार की ये बहूरानी, अब जी रही है रईसो की लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले के जमाने में देखा जाता था कि कई सारी हसीनाएं शादी के बाद में फिल्मी दुनिया को छोड़ देती थी। वह सिर्फ अपने परिवार पर अपना ध्यान केंद्रित करती थी। लेकिन अब जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं और कई सारी हसीना तो ऐसी भी है जो कि अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी काफी अच्छे से संभाल लेती है।
टीना मुनीम ने बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
लेकिन आज हम आपको 70 से 80 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने सौतन और कर्ज के अलावा बातों-बातों में जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इस तस्वीर में नजर आ रही एक्ट्रेस को अगर आप अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि अंबानी खानदान की छोटी बहू यानी कि टीना मुनीम उर्फ़ टीना अंबानी है।
टीना बनी अंबानी परिवार की छोटी बहू
दरअसल आपको बता दें कि टीना अंबानी ने देश के अरबपति परिवार यानी कि अंबानी परिवार की छोटी बहू बना सही समझा। उन्होंने मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी से साल 1991 में शादी रचा ली थी। अब अनिल अंबानी और टीना अंबानी के दो बच्चे जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी भी हैं।
फिल्म रॉकी का किस्सा है लाजवाब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म रॉकी का एक किस्सा बॉलीवुड गलियारों में अक्सर सुनने को मिल जाता है। दरअसल, संजय दत्त की यह डेब्यू फिल्म थी। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुनील दत्त ने डायरेक्शन किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा भीड़ हुआ करती थी और इसी के चलते स्टार कास्ट को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
संजय दत्त ने शख्स के फाड़ दिए थे कपड़े
इसी भीड़ में से एक शख्स ने टीना मुनीम पर कमेंट किया और इसी के कारण संजय दत्त को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए थे। अगर हम टीना मुनीम के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 11 फरवरी 1957 में हुआ और वह 66 साल की भी हो चुकी है। इतने सालों में उनका काफी बेहतरीन ट्रांसफार्मेशन हो चुका है और फ्रेंड्स आज भी उन्हें खूब प्यार देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













