संजय दत्त की बेटी की खूबसूरती देख फैन्स भी हुए दीवाने, बताया दादी नरगिस की कॉपी, बोले- ये अगली सुपरस्टार...

Sanjay Dutt Daughter Iqra Video Viral: संजय दत्त बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। संजय दत्त भले ही अब फिल्मों में बेहद कम नजर आते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रहती है। इसी के चलते संजय दत्त या फिर उनकी पत्नी मान्यता दत्त को कहीं स्पॉट किया जाता है तो वह चर्चा में आ जाते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि अब कुछ वक्त पहले ही संजय दत्त के परिवार को देखा गया था और यहां पर मान्यता दत्त अपने बच्चों के साथ में नज़र आईं थी। वायरल हो रही है इस वीडियो में संजय दत्त की बेटी इकरा कैमरे की तरफ खूब पोज़ देती हुई नजर आई तो लोगों ने उनकी दादी नरगिस को याद किया।
अब संजय दत्त के बच्चों का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन एक्टर की बेटी इकरा की खूबसूरती को देखकर हर कोई दीवाना होता दिखाई दे रहा है। काफी लोगों का कहना है कि उनकी बेटी इकरा हूबहू अपनी दादी नरगिस जैसी दिखती है। इस वीडियो में इकरा को अपने भाई और मां मान्यता दत्त के साथ में देखा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय दत्त और मान्यता दत्त के दो जुड़वा बच्चे हुए जिसमें बेटा शेहरान है और बेटी इकरा है। इसके अलावा एक्टर की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से उनको एक बेटी है जिसका नाम त्रिशला है। वह अपने नाना नानी के साथ में अमेरिका में रहती है। ऋचा शर्मा की मृत्यु ब्रेन ट्यूमर के चलते 1996 में हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications