संजय दत्त के नाम किया 10 करोड़ का घर, किसी ने खून से लिखा खत, चौंक जाएंगे आप
Recommended Video

हाल ही में अभिनेता संजय दत्त के साथ एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ है। उन्हें एक फोन कॉल आया, इस कॉल पर उन्हें ऐसी खबर दी गई कि वे हक्का-बक्का रह गए। इस खबर पर पहले तो वे यकीन नहीं कर पाए लेकिन बाद में पता चला कि ये हैरान कर देने वाली खबर सच है। बता दें कि ये हैरान कर देने वाली घटना उनकी एक फैन से जुड़ी हुई है, जिसके बारे में अब तक वे जानते तक नहीं थे। इस फैन का कारनामा आप सुनेंगे तो दातों तले उंगली दबा लेंगे।
[28 फिल्में और 17 Flop, सिर्फ दो ब्लॉकबस्टर, फिर भी बॉलीवुड की क्वीन.. जानें कौन]
दरअसल, संजय की एक 62 वर्षीय फैन निशी त्रिपाठी उनके नाम अपनी पूरी दौलत करके चली गई हैं। इस प्रॉपर्टी में उनका 10 करोड़ का घर और बैंक लॉकर शामिल है। निशी अपनी मौत से पहले वसीयत में अपने अकाउंट का सारा पैसा और बैंक लॉकर भी संजय दत्त के नाम कर गई थीं। हैरानी की बात है कि संजय को तब तक इसका अंदाजा भी नहीं था कि निशी कौन हैं, जब तक उन्हें 29 जनवरी को इसकी जानकारी देने के लिए पुलिस का फोन आया।

वहीं संजय दत्त की ओर से भी साफ कर दिया गया है कि उन्हें निशी के अकाउंट, संपत्ति या लॉकर से कुछ भी नहीं चाहिए और इसे उनके परिवार को सौंपना चाहिए। वहीं संजय ने कहा इस पूरे वाकये के बारे में कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूं।' उन्होंने माना कि यह बहुत खास और अजीब अनुभव रहा। सिर्फ संजय ही बॉलीवुड के कई स्टार्स के क्रेजी फैंस कुछ ऐसे ही कारनामे कर चुके हैं। जानें बॉलीवुड स्टार्स के 10 क्रेजी फैंस के कारनामे-


Click it and Unblock the Notifications











