संजय दत्त की एक फिल्म और DHAMAKA.. फिर सामने ना सलमान टिके, ना अजय देवगन!
संजय दत्त बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं कई शानदार फिल्में की । कई विवादों में भी घिरे, अच्छे से अच्छा समय देखा और बुरे से बुरा लेकिन संजय दत्त को कभी फिल्में मिलना बंद नहीं हुआ। हर साल वो फिल्में करते रहे।
संजय दत्त आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं । आपको बता दें की संजय दत्त इसी साल फरवरी में यरवदा जेल से रिहा हुए हैं और पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ पूरा टाइम बिता रहे हैं। खबरें आ रही हैं की उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने उनके जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी रखी है।
[इस सुपरस्टार के आते ही टेंशन में आए सभी खान-कपूर..जबरदस्त थी एंट्री!]
उम्मीद जताई जा रही है की इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शिरकत कर सकते हैं। संजय दत्त के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट हैं जिसपर जल्द ही काम शुरू होगा जिसमें खलनायक का रीमेक भी है।
संजय दत्त की सबसे अलग बात है की वो हमेशा फिल्मों में आते तो रहे हैं लेकिन हमेशा उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी और एक हिट देकर कमबैक किया। संजय को फिल्में जरूर हमेशा ही मिलती रही हैं। देखिए संजय दत्त की कौन कौन सी फिल्में ऐसी थी जिससे संजय दत्त ने कम बैक किया।


Click it and Unblock the Notifications