संजय दत्त और 'बच्चा पार्टी' का धमाल..सबसे छोटे 'खान' भी हुए शामिल!
संजय दत्त के दोनों बच्चे शाहरान और इकरा 21 अक्टूबर को 6 साल के हो गए और बर्थडे पार्टी में अर्पिता खान सहित कई लोग नजर आए।
संजय दत्त के दोनों बच्चे शाहरान और इकरा 6 साल के 21अक्टूबर को हो गए। इस मौके पर संजय दत्त ने शानदार बर्थडे पार्टी दी। अपने खास दोस्तों सहित शाहरान और इकरा के भी दोस्त पार्टी में आए और बच्चों ने खूब धमाल किया।
[Waooo ये है करीना कपूर का 25 साल पुराना इंटरव्यू..]
संजय दत्त के लिए बच्चों का ये बर्थडे वैसे भी बहुत खास था क्योंकि संजय दत्त इसी साल जेल से निकले हैं और उनके लिए खासकर बर्थडे काफी स्पेशल था। इस मौके पर कई और भी सेलेब्स नजर आए।
संजय दत्त और मान्यता अपने दोनों बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए।शाहरान और इकरा भी काफी खुश नजर आए।

संजय दत्त इस मौके पर काफी खुश लग रहे थे और बच्चे तो बर्थडे पार्टी पर वैसे भी सातवें आसमान पर होते हैं।
बच्चों के साथ मस्ती करते शाहरान और इकरा। पार्टी इंज्वॉय करना तो बनता है।
बर्थडे पार्टी में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता भी पहुंची और उनके साथ थे नन्हें अहिल।
अहिल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और हमेशा की तरह वो बेहद क्यूट लग रहे थे।
संजय दत्त की दोनों बहनें नम्रता दत्त और प्रिया दत्त भी पहुंची।
संजय दत्त और मान्यता दत्त के खास दोस्त पार्टी में शामिल हुए और साथ ही उनके क्यूट किड्स।


Click it and Unblock the Notifications








