Sanjay Dutt Birthday: हर महीने करोड़ों की कमाई करने वाल संजय दत्त ने कभी विलेन बनकर जीता था लोगों का दिल

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल होने वाले संजय दत्त को कौन नहीं जानता है, अपने नाम का सिक्का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चलाने वाले संजय दत्त का आज जन्मदिन है। तो हम अभिनेता के बारें में बताएंगे कुछ दिलचस्प बातें जो कि उनके फैंस के लिए जानना जरुरी है।
संजय दत्त की करोड़ो की कमाई-
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं और हमेशा ही अपने किरदारों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ फिल्मों में संजय दत्त की सक्रियता कम हुई है हालांकि कम काम करने से उनकी कमाई पर कोई खास असर नहीं हुआ है। अब भी वह हर महीने करोड़ों में कमाई करते हैं।
खबरों के अनुसार, संजय दत्त अभी भी हर महीने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। इस तरह से देखें तो हर साल उनकी कमाई 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। वह मुंबई के बांद्रा लोकेशन में स्थित पाली हिल में रहते हैं, उनका आलीशान घर 58 नरगिस दत्त रोड पर स्थित है। बताया जाता है कि उनके घर की वैल्यू करीब 40 करोड़ रुपये है।
फिल्मों में काम करने के अलावा उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है, उसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है। संजय दत्त एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं वहीं वह हर फिल्म के लिए भी 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। तो इस तरह से महीनें भर में करोड़ो कमाने वाले संजय दत्त एक शानदार जिंदगी अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।
विलेन बनकर जीता संजय ने लोगों का दिल-
हीरों के किरदार में तो हमेशा ही संजय दत्त छाए रहे हैं, कई सारी सुपरहिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुके हैं। लेकिन बात जब विलेन की आती है तो भी संजय दत्त कम नहीं हैं, जितना प्यार उन्हें हीरो बनने के लिए मिला, उतनी ही मोहब्बत एंटी हीरो और विलेन बनकर बटोरी।
1993 की हिट फिल्मों में से एक रही थी 'खलनायक'। इस फिल्म ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया था और संजय के विलेन किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। 'वास्तव' 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय के एंटी हीरो किरदार को खूब पसंद किया गया।
संजय गुप्ता निर्देशित 2002 की फिल्म कांटे भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में यूं तो सभी किरदार ग्रे शेड लिये हुए थे, मगर संजय दत्त को काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा आग्निपथ, पानीपत, केजीएफ 2 जैसी कई सारी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा कर संजय दत्त ने खुब सुर्खियां बटोरी थी।


Click it and Unblock the Notifications

