Sanjay Dutt Net Worth: 40 करोड़ का बंगला, दुबई में घर, जानें कितने करोड़ के मालिक हैं संजय दत्त

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय दत्त अपनी पहली ही फिल्म से विवादों में घिरते रहे हैं लेकिन अपनी एक्टिंग के जरिए वो दशकों से लोगों के दिलों पर राज भी कर रहे हैं। उन्होंने 1981 में 'रॉकी' फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म ज़बरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद संजय दत्त ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त बचपन से लग्जरी लाइफ जीते आए हैं। उन्हें महंगी और खूबसूरत चीजों का शौक है। इतना ही नहीं मुंबई से लेकर दुबई तक में संजय दत्त कई प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं। आज संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर उनके नेट वर्थ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Sanjay Dutt, संजय दत्त

बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में राज करने वाले संजय दत्त का मुंबई स्थित पाली हिल्स में शानदार बंगला है जिसे उन्होंने 2009 में खरीदा था। इस बंगले की कीमत लगभग 40 करोड़ रूपए हैं। संजय दत्त की कुल संपत्ति 130 करोड़ से अधिक की है। इसके अलावा इंपेरियल हाइट्स में भी संजय प्रापर्टी के मालिक हैं। इसके अलावा उनका प्रोड्क्शन हाउस भी है।

मुंबई में आलीशान बंगला

मुंबई में आलीशान बंगला

संजय दत्त का मुंबई स्थित पाली हिल्स में शानदार बंगला है जिसे उन्होंने 2009 में खरीदा था। इस बंगले की कीमत लगभग 40 करोड़ रूपए हैं। संजय दत्त की कुल संपत्ति 130 करोड़ से अधिक की है। इसके अलावा इंपेरियल हाइट्स में भी संजय प्रापर्टी के मालिक हैं।

दुबई में भी है शानदार घर

दुबई में भी है शानदार घर

संजय दत्त सिर्फ मुंबई नहीं दुबई में भी आलीशान घर के मालिक हैं। उनकी पत्नी मान्यता और बच्चे अक्सर मुंबई से दुबई जाते रहते हैं। मान्यता दत्त ने कई बार अपने दुबई स्थित घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

महंगी कार के मालिक

महंगी कार के मालिक

संजय दत्त को गाड़ियों का सबसे अधिक शौक है। मान्यता के जन्मदिन पर उन्होंने ऑडी Q7 खरीदा था जिसकी कीमत 74 लाख के करीब है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर वोग भी है जिसकी कीमत लगभग 2।10 करोड़ है। संजय दत्त की एक खास बात और है कि वो अपनी हर गाड़ी का नंबर एक ही रखते हैं।

शौकिन हैं संजय दत्त

शौकिन हैं संजय दत्त

संजय दत्त उन एक्टर्स में शुमार हैं जिनके पास फेरारी 599 जीटीबी भी है। इतना ही नहीं संजय दत्त उनके पास रॉल्स रॉयल घोस्ट, बेंटले, लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, पोर्शे हार्ले और डुकाटी जैसी गाड़ियां है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपए में है।

30 लाख की घड़ी

30 लाख की घड़ी

संजय दत्त के पास घड़ियों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। उनके पास रोलेक्स घड़ी है जिस पर लियोपार्ड प्रिंट है और इसमें आठ हीरे के डायल लगे हुए हैं। सिर्फ इस घड़ी की कीमत 33 लाख से अधिक आंकी गई है। संजय दत्त के पास Audemars Piguet Royal Oak Offshore Chronograph भी है। इसकी कीमत भी 30 लाख से अधिक है।

कितनी है एक्टर की कमाई

कितनी है एक्टर की कमाई

संजय दत्त का खुद का प्रोड्क्शन हाउस भी है। इसके अलावा वो एक फिल्म के लिए 7-8 करोड़ तक की फीस लेते हैं। संजय दत्त की विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी कमाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X