Shocking बायोपिक संजय दत्त की... लेकिन राजकुमार हिरानी ने लिया चौंकाने वाला फैसला
राजकुमारी हिरानी ने बायोपिक से हटा दिया है संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर का किस्सा !
संजय दत्त की जिंदगी की तरह इन दिनों उनकी बायोपिक भी चर्चा में है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर रील लाइफ में संजय दत्त बनने की तैयारी जोश से कर रहे हैं।
वहीं खबर है कि बायोपिक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के रोमांस पर राजकुमार हिरानी ने पानी फेर दिया है।
इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि खुद माधुरी दीक्षित नेने हैं। मिली जानकारी अनुसार इस फिल्म के स्क्रिप्ट में संजय और माधुरी के बीच के रिश्तों की कड़ी जोड़ी गई थी।
माधुरी को इसकी खबर लगते ही वह बनी बनाई स्क्रिप्ट में से खुद का नाम हटवाने के लिए राजकुमार हिरानी से मिलने जा पहुंची। उन्होंने राजकुमार से अपने और संजय के रिश्ते के किस्सों को पर्दे के पीछे रखने की गुजारिश की।
ऐसा माना जा रहा माधुरी की इस ख्वाहिश को राजकुमार हिरानी ने मान लिया है। संजय दत्त की इस विवादित बायोपिक में अब मुमकिन है कि माधुरी और उनके रिश्तों पर रोशनी नहीं डाली जाएगी।
लेकिन संजय दत्त के जीवन के ऐसे कई किस्से हैं, जो इस बायोपिक का हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications