सलमान की भाभी से संजय दत्त तक, अफेयर लड़ाई-झगड़ा और फिर चौंकाने वाली घटना, Shock
बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी को अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। ये शॉकिंग तब हो जाता है जब सालों से लवी-डवी कपल के तौर पर पहचाने जाने वाले दो लोग अचानक ही अपने रास्ते अलग कर लेते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी सुपरमॉडल मेहर जेसिया ने तलाक ले लिया। उन्होंने अर्जुन रामपाल ने बॉम्बे टाइम्स में अपने और मेहर जेसिया के तलाक की आधिकारिक घोषणा की है।
[Just In: अर्जुन रामपाल ने लिया पत्नी से तलाक, ऋतिक की पत्नी से करीबी की थीं अटकलें]
बता दें कि ये अटकलें आज से 4 साल पहले शुरू हुई थीं जब ऋतिक रोशन ने अचानक सुज़ैन रोशन से तलाक लिया था। इस तरह ब्रेकअप की खबरें वाकई चौंकाने वाली होती हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई ब्रेकअप देखने को मिल चुके हैं, जिनकी फैंस ने उम्मीद तक नहीं की थी। अर्जुन-मेहर से पहले ऋतिक और सुजैन का ब्रेकअप भी उतना ही शॉकिंग था।

अर्जुन और मेहर का रिश्ता 20 साल पुराना है। बताया जाता है कि दोनों के लड़ाई-झगड़े की खबरें काफी पहले से आ रही थीं। अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की, बच्चों के साथ वैकेशन पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया लेकिन आखिरकार ये रिश्ता खत्म ही हो गया। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही शॉकिंग ब्रेकअप के बारे में और जानें क्या वजह रही इन चौंकाने वाले ब्रेकअप की-


Click it and Unblock the Notifications











