जन्मदिन मुबारक: 10 यादगार तस्वीरों से देखिए संजय दत्त की जिंदगी के 60 साल का फ्लैशबैक
60 साल और सुर्खियों में रहने वाली जिंदगी। संजय दत्त ने मां का लाडला और पिता से हासिल हौसले के बीच अपने 60 सफर की ऐसी कहानी सामने रखी है जो बॉलीवुड के हर एक सुपरस्टार्स की जिंदगी से बेहद अलग है। 29 जुलाई, 1959 को जन्मे संजय दत्त मशहूर अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के तीन बच्चों में सबसे बड़े हैं।
लेकिन असल जिंदगी में बड़ा होना संजय ने सिखा अपने पिता सुनील दत्त से। जो अपने बेटे के हर बढ़ते और लड़खड़ाते कदम को हर पल संभालने की कोशिश करते रहते। खुद संजय ये बता चुके हैं कि वह अपने बच्चों की परवरिश में पिता की हर सीख को शामिल करने की कवायद करते हैं।

संजय दत्त का जीवन क्या था और कैसा रहा राजकुमार हिरानी 'संजू' बायोपिक में दिखाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन आज जिंदगी के 60 साल में प्रवेश कर रहें संजय दत्त के सफर को फ्लैशबैक में देखने का मौका भला हम कैसे छोड़ सकते हैं।
कहीं ना कहीं संजय दत्त का जीवन उस आम इंसान के लिए एक उदाहरण है जो ये समझता है कि सुपरस्टार की जिंदगी जीना बेहद आसान है। संजय की जिंदगी ये बताती है कि गिरकर उठने वाले को ही बाजीगर कहते हैं। फिर देर किस बात की। हमारे साथ देखिए संजय की जिंदगी फ्लैशबैक में...


Click it and Unblock the Notifications