संजय दत्त से बड़ा खलनायक नहीं, ये 10 फिल्में हैं सबूत, चौंक जाएंगे आप
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वहीं अब इस लिस्ट में संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म भी शामिल हो चुकी है। हाल ही में संजय दत्त की आने वाली फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में हाथ में पिस्तौल लिए संजय दत्त गैंगस्टर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये पोस्टर सोशल मीडिया पर हिट हो गया, फैंस को संजू बाबा का ये अवतार खूब पसंद आ रहा है।
[अक्षय-सलमान रह गए पीछे, 7 साल पहले इस नए एक्टर का कारनामा, Adult कंटेंट+डार्क कॉमेडी]
संजय दत्त फिल्म के विलेन हैं और फिल्म का नाम है साहब बीवी और गैंगस्टर 3। जी हां, तिगमांशु धूलिया एक बार फिर शानदार फिल्म लाने की तैयारी में हैं। वैसे अगर गौर किया जाए तो काफी टाइम बाद संजय दत्त और जिमी शेरगिल एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। उनकी मुन्नाभाई एमबीबीएस की बॉन्डिंग कोई अभी तक नहीं भूला है। इस फिल्म में उनके साथ जिम्मी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, कबीर बेदी, दीपक तिजोरी और नफीसा अली जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है तिग्मांशु धूलिया ने और इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं राहुल मित्रा।

संजय दत्त ने इस मोशन पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जी हां, मैं हूं खलनायक और अब बन गया हूं गैंगस्टर'.. संजय दत्त 2018 के बेस्ट विलेन बन सकते हैं इसमें कोई शक नहीं है। इससे पहले भी संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आकर धमाका कर चुके हैं। आगे जानें संजय दत्त की उन फिल्मों के बारे में जिनमें वे निगेटिव रोल में नजर आकर ऑडिएंस को इंप्रेस कर चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications