Sania Mirza: ...जब सोहराब की नहीं हो पाई थीं सानिया, 6 महीने में टूट गई थी सगाई, फिर ऐसे हुई शोएब से शादी

Sania Mirza, Sohrab Mirza

भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का 14 साल बाद अब रिश्ता टूट चुका है। बता दे कि शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ तीसरी बार निकाह किया है। लेकिन सानिया मिर्जा के पोस्ट के जरिए काफी वक्त से लोग कयास लगा रहे थे कि अब शोएब के साथ उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चलेगा।

हालांकि आपको बता दें कि सानिया मिर्जा पहले भी अपने निजी जीवन में मुश्किलों का सामना कर चुकी है। दरअसल शोएब मलिक से शादी करने से पहले उनकी सगाई सोहराब मिर्जा के साथ हुई। सोहराब मिर्जा उनके बचपन के दोस्त थे। 10 जुलाई 2009 को सोहराब और सानिया की बहुत ही धूमधाम से सगाई हुई। बता दे की सोहराब भी हैदराबाद केबकरी व्यवसायी के बेटे हैं और वह एमबीए कर रहे थे।

दोनों के परिवार में काफी पुरानी दोस्ती थी। सोहराब और सानिया भी एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे। दोनों ने सेंट मैरी कॉलेज में साथ में पढ़ाई की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। दोनों की सगाई 6 महीने रुकी और जनवरी 2010 में टूट गई। ये सब आखिर क्यों हुआ इस बात का किसी को भी अंदाजा नहीं था। कहां तो यह भी गया था कि सोहराब और सानिया ने आपसी सहमति के साथ रिश्ते को खत्म किया था।

लेकिन फिर सोहराब के साथ सगाई टूटने के 3 महीने बाद ही सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक के साथ शादी रचा ली। दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को एक पारंपरिक समारोह में शादी कर ली। यह शादी हैदराबाद में हुई थी। बता दे कि सानिया और शोएब की मुलाकात साल 2003 में हुई। लेकिन दोनों की बातचीत 2009 में शुरू हुई। लेकिन यह बातचीत धीरे-धीरे कब प्यार में तब्दील हो गई किसी को पता नहीं चला। लेकिन दोनों की शादी का देशभर में काफी विरोध हुआ।

शोएब और सानिया की शादी के 8 साल बाद यानी की 2018 में बेटे इजहान का जन्म हुआ। इजहान मिर्जा मलिक 5 साल के हो गए हैं। वे अपनी मां के साथ रहते हैं। शोएब मलिक भी अपने प्रोफेशनल जीवन में काम कर रहे हैं। हालांकि सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास ले लिया था। शोएब की शादी के बाद सानिया का एक पोस्ट चर्चा में आ गया। उन्होंने लिखा की शादी और तलाक बहुत कठिन है। यहां तक की कुछ महीनो से सानिया और शोएब साथ में नहीं रह रहे थे।

Read more about: sania mirza sohrab mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X