..................... सलमान खान के साथ सानिया मिर्जा का है ये रिश्ता? हो गया खुलासा, आपको भी लगेगा झटका! Sania Mirza and Salman Khan shared this relationship? revealed, you too will be shocked! - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ सानिया मिर्जा का है ये रिश्ता? हो गया खुलासा, आपको भी लगेगा झटका!

sania mirza salman khan

सानिया मिर्जा इस वक्त अपने बेटे के साथ जीवन गुजार रही हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था और मोहम्मद शमी से उनका नाम जुड़ रहा था।

इस वक्त सानिया मिर्जा और सलमान खान को लेकर चर्चा है। लोग सवाल करते हैं कि आखिर सलमान खान और सानिया मिर्जा अक्सर साथ क्यों नजर आते हैं, दोनों क्यों एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। आज आपको बताएंगे कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है, आइए डालते हैं एक नजर..

काफी क्लोज हैं दोनों

सानिया मिर्जा और सलमान खान के रिश्ते एकदम क्लोज हैं और यही कारण है कि दोनों साथ नजर आते रहते हैं। खुद टेनिस सनसनी ने भी इसको लेकर कई बार बातें की हैं। सानिया मिर्जा को सलमान खान के साथ मस्ती करते हैं और एक मजबूत बॉंड शेयर करते हुए कई बार देखा गया है।

हाल ही में खबर आई थी कि सानिया मिर्जा और सलमान खान शादी कर सकते हैं लेकिन ये एक अफवाब के अलावा कुछ नहीं था। दोनों एक दूसरे को फैमिली की तरह ट्रीट करते हैं और सुख दुख में साथ नजर आते हैं।

बुक लॉन्च और शादी

सलमान खान ने सानिया मिर्जा को उनके बुक लॉन्च को लेकर काफी सपोर्ट किया था। इसके अलावा सलमान खान लॉंचिंग वाले दिन भी पहुंच गए थे। सानिया मिर्जा इस दौरान काफी खुश हुईं थीँ। इसके अलावा सानिया मिर्जा भी अर्पिता खान की शादी में स्पेशल इंवाइट के कारण आईं थीँ। उनकी तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

Read more about: sania mirza salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X