Casting Couch: जब टीवी की ये एक्ट्रेस हो गई थीं कास्टिंग काउच की शिकार, डायरेक्टर ने खुले आम कहा- बिकिनी पहन.

sanaya irani

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सनाया ईरानी अपनी खूबसूरती और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सनाया कई टीवी सीरियल और फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से मिला था। इस शो ने इतनी टीआरपी बटोरी थी कि इसका सीजन 2 भी आया था, लेकिन सनाया वाले सीरियल को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। सीरियल में खुशी कुमारी गुप्ता और अरनव सिंह रायजादा की जोड़ी ने धूम मचा दी थी। यह जोड़ी घर-घर में हिट हो गई थी।

बता दें कि हाल ही में सनाया ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है जिसे सुन उनके फैन्स ही हैरान रह गए थे। जी हां, सनाया ईरानी ने कास्टिंग काउच का एक किस्सा सुनाया था। जिसमें वह डायरेक्टर द्वारा परेशान करने की बात बताती हैं।

Hauterrfly से बात करते हुए सनाया ईरानी अपनी कास्टिंग काउच का किस्सा साझा किया। सनाया ईरानी ने कहा कि सालों पहले जब वह ऐड शूट करती थीं तब उनके पास साउथ से किसी डायरेक्टर का फोन आया। उन्होंने फिल्म का ऑफर दिया। सनाया ने कहा कि उस समय वह फिल्म करना नहीं चाह रही थीं, लेकिन फिर भी उस व्यक्ति ने कहा कि एक बार आकर मिल लो। तब उसने सनाया से कहा कि मुझे थोड़े फुलर (कर्वी बॉडी) वाले लोग चाहिए। इस पर सनाया ने कहा कि नहीं मेरी फुलर बॉडी नहीं है।

सनाया ने कहा कि आप चाहें रोल के लिए फिट हों या ना हों लोग बस आपसे मिलना चाहते हैं। जिस बातचीज में उन्हें यह पता चलता है कि लड़की बिस्तर पर जाने के लिए तैयार है या नहीं। इसके बाद सनाया ने बताया कि उन्होंने सेक्रेटरी के कहने पर डायरेक्टर को कॉल किया था। तब डायरेक्टर ने कहा कि वह एक मीटिंग में जा रहे हैं वह आधे घंटे में बात करें। सनाया ने कहा कि लगभग 45 मिनट बाद डायरेक्टर का कॉल आया। डायरेक्टर ने फोन उठाते ही कहा कि टाइम क्या हो रहा है।

मुझे यह समझ नहीं आया। तब डायरेक्टर ने कहा कि तुम्हें कॉल कब करने को कहा था। वह अजीब तरह से बात कर रहा था। इसके बाद डायरेक्टर ने कहा कि खैर मैं फिल्म बना रहा हूं। इसमें बड़े-बड़े स्टार्स होंगे और आपको बिकिनी पहननी होगी। सनाया ने कहा कि मेरा कैरेक्टर क्या होगा। इसपर फिर डायरेक्टर ने कहा कि क्या बिकिनी पहनेंनी ? सनाया ने कहा कि वह जिस तरह से मुझसे बात कर रहा था मैंने तुरंत ही फोन काट दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X