सना खान ने इस पाकिस्तान के मशहूर मौलाना के नाम पर रखा बेटे का नाम, फिर कराई मुकालात

इंडस्ट्री को अलविदा कह देने वाली मशहूर अभिनेत्री सना खान आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उधर से आपको बता दें कि उन्होंने सैयद अनस के साथ शादी रचाई। अब उनका एक बच्चा भी हो चुका है। जिसका नाम उन्होंने तारीक जमील रखा है। सना खान अब अपने परिवार के साथ में समय बताती हुई भी नजर आती है।
सना खान बन चुकी है एक बेटे की मां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सना खान ने 5 जुलाई को अपने बेटे को जन्म दिया और इसका नाम पाकिस्तान के मौलाना तारिक जमील के नाम पर रख दिया था। लेकिन अब हाल ही में सना खान ने उनसे मुलाकात की और इसी दौरान उनके साथ में उनका बेटा और अनस भी नजर आए। इसका एक उन्होंने बहुत ही प्यारा सा वीडियो भी साझा किया है।
मौलाना तारिक से मिला सना खान का बेटा
वीडियो में नजर आया कि सना खान के बेटे मौलाना तारिक के गोद में खेलते हुए दिखाई दिए। यहां तक कि एक्ट्रेस का बेटा उनकी दाढ़ी तक खींचता हुआ देखा गया। लेकिन उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को नहीं दिखाई। सना खान ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मेरे दिल में इन खूबसूरत शख्सियत के लिए सिर्फ प्यार और इज्जत है। मेरा जूनियर तारीक सीनियर हजरात मौलाना तारिक जमील साहब से मिला।"
तारिक जमील पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी है मशहूर
सना खान ने कैप्शन में आगे लिखा कि मौलाना को देखकर सच में अल्लाह की याद आ जाती है। वह मेरे और कई सारे और लोगों के धर्म के रास्ते से जुड़ने का एक जरिया है।अल्लाह उनकी सलामती बनाए रखें और वह मुझे बेटी मानते हैं। मुझे बहुत ही सब्र से नवाजते भी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौलाना तारिक जमील पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं।
तारिक जमील की बहुत इज्जत करती है सना खान
दरअसल आपको बता दें कि मौलाना तारिक जमील लोगों को इस्लाम के जरिए जीने के तौर तरीके सिखाए करते हैं। हाल ही में उनके बेटे असीम जमील की मौत हो गई थी। सना खान तो उनकी काफी इज्जत करती है और वह कहती है कि उनकी बातों से उन्हें बहुत राहत मिलती है। उन्हें मौलाना ने जिंदगी को सब्र से जीने का तरीका सिखाया। इसी वजह से सना खान ने अपने बेटे का नाम उन्हीं के नाम पर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications

