जब बिदाई की साधना का बाथटब का वीडियो हुआ था वायरल, बिग बॉस में रचाई शादी और फिर हुआ तलाक

sara khan

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान 34 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती की वजह से दर्शकों के दिलों पर भी राज करती हैं. उन्होंने बिदाई सीरियल में साधना का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था. साथ ही साथ उनकी सादगी हर किसी के दिलों में उतर गई थी. लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ ऐसे विवादों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको लेकर काफी बवाल भी मचा चुका है.

बिग बॉस के जाने के बाद होने लगी कंट्रोवर्सीज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से की थी. इस सीरियल में उन्होंने साधना का किरदार निभाया और घर-घर में लोकप्रिय हो गई थी. जिसके बाद में सारा को 'ससुराल सिमर का' और 'कवच' जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में देखा गया. लेकिन उनकी जिंदगी में विवाद तब आने लगे जब उन्होंने बिग बॉस 4 में पार्टिसिपेट किया और कंट्रोवर्सीज का हिस्सा बन गई.

अली मर्चेंट संग 2 महीने में टूटी शादी

बिग बॉस 4 में सारा खान को अली मर्चेंट से बेइंतहा प्यार हो गया और उन्होंने बिग बॉस के घर में ही शादी रचाई. लेकिन जब दोनों घर से बाहर निकले तो दोनों के बीच में मनमुटाव होने लगा. दोनों के बीच में दूरियां भी बढ़ने लगी और नेशनल टीवी पर की गई यह अली और सारा की शादी सिर्फ दो महीने में ही टूट गई. अपनी शादी को लेकर अली मर्चेंट ने इस बात का खुलासा किया था और कहा था कि शो में शादी करने के लिए उन्हें मेकर्स से पैसे मिले थे. लेकिन सारा खान ने इन सभी बातों को झुठला दिया.

पाकिस्तान गईं तो हुआ विवाद

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सारा खान एक बार पाकिस्तान पहुंच गई थी. उस समय उन्हें उनकी ड्रेस के कारण काफी ज्यादा ट्रोल कर दिया गया था. इस पर सारा खान ने खुद खुलासा किया और बताया था कि "जब मैं एक शूट करने पाकिस्तान पहुंची थी तो वहां पर मैं अपने होटल की लॉबी में शॉर्ट्स पहन कर घूम रही थी. लेकिन वहां पर उन्हें लोग अजीब तरीके से करने लग गए और बातें करना शुरू कर दिया था. जिसके बाद में मुझे कपड़े बदलने पड़ गए थे."

बाथटब में नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल

लेकिन सारा खान की जिंदगी में तबाही तब आई जब उनका बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा खान की बहन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दिया था. जो कि कुछ ही देर में डिलीट हो गया था. लेकिन इतनी ही देर में यह वीडियो जमकर वायरल हो गया. इस वीडियो को लेकर सारा खान ने एक शो के दौरान कहा था कि "वह वीडियो मेरी बहन ने गलती से अपलोड कर दिया और उस में इतना बवाल मच ने जैसा कुछ है भी नहीं. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने मुझे खूब सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई."

पूजा बोस को किस करते हुए तस्वीर वायरल

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सारा खान के विवाद यहीं पर खत्म नहीं होते हैं. दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर अभिनेत्री पूजा बोस को किस करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी. जिसके बाद इंटरनेट पर खूब बवाल देखने को भी मिला था. इसी कारण से इस तस्वीर को एक्ट्रेस को डिलीट करना पड़ा था.

Read more about: sana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X