फिल्मों में भर-भरकर दिए इंटिमेट सीन, अब धर्म के लिए इस हसीना ने छोड़ दी एक्टिंग

एक्टिंग और बॉलीवुड को सना खान ने धर्म के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई चीजों को भी शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही वह मां बनी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सना खान ने साल 2005 में फिल्म में 'यही है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया और इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।
बिग बॉस में भी आ चुकी है नज़र
सना खान को फेमस टीवी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। दरअसल आपको बता दें कि साल 2012 में बिग बॉस सीजन 6 में उन्हें देखा गया था और बाद में झलक दिखला जा 7, खतरों के खिलाड़ी 6, एंटरटेनमेंट की रात, किचन चैंपियन और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज में भी उन्हें देखा जा चुका है.
अनस सैयद से रचाया गुपचुप निकाह
लेकिन जब सना खान ने अनस सैयद के साथ में निकाह किया तो हर कोई हैरान हो गया था। एक्ट्रेस ने अचानक से शादी कर हर किसी का दिल तोड़ दिया था। हालांकि आपको बता दें कि सलमान खान ने शादी से पहले ही इंडस्ट्री को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब अल्लाह के बताए हुए रास्ते पर ही चलना चाहती हैं। आखरी बार सना खान को वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में देखा गया था।
इंटिमेट सीन देने से नहीं किया कभी परहेज
इसी के साथ आपको बता दें कि सना खान ने कभी भी फिल्मों में इंटिमेट सीन देने से परहेज नहीं किया और वह फिल्मी जगत में एक वक्त पर काफी एक्टिव भी नजर आया करती थी। इन दिनों एक थ्रोबैक इंटरव्यू भी उनका वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इंटिमेट सीन को लेकर जिक्र किया है। एक्टिव कहती है कि "मुझे काफी अजीब सा लगता है जब लोग इंटीमेट या फिर किसिंग सीन को लेकर मजाक उड़ाया करते हैं। आजकल तो फिल्मों में किसिंग सीन देना बहुत आम हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी और ऑडियंस इसका मजाक क्यों उड़ाती हैं।"
इंटिमेट सीन पर बोली थी सना खान
सना खान ने इसे इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी कहा कि "मैंने जो भी फिल्में की है उसमें स्क्रिप्ट की रिक्वायरमेंट थी और इसीलिए मैंने इंटिमेट सीन भी फिल्माया। अगर अगर लोग हॉलीवुड कल्चर को अपना ही रहे हैं तो इसे क्यों नहीं अपनाते? जब भी मैंने फिल्म साइन की तब मैंने सभी चीजों को पॉजिटिव लिया और मेरा इंटेंशन बिल्कुल पाक था। मुझे अपने करियर में कुछ अच्छा और नया करना था। लेकिन मैं अभी तक इस बात को नहीं समझ पा रही हूं कि आखिर इंटिमेट सीन को लेकर इतना बवाल क्यों रहता है।"
गुरमीत चौधरी संग दिए थे जमकर इंटिमेट सीन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सना खान ने फिल्म 'वजह तुम हो' में गुरमीत चौधरी के साथ में इंटीमेट सीन दिए थे और वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी। लेकिन इसके बाद में एक्ट्रेस ने धर्म के रास्ते को चुना और अब वह एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई है।


Click it and Unblock the Notifications