पहले पति को इंटिमेट सीन के लिए दी मंजूरी, फिर शक करते हुए पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, एक्टर बोले- वो बहुत...

Samir Soni Neelam Kothari: समीर सोनी और नीलम कोठारी को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे एडोरेबल कपल माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब समीर सोनी को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ में रोमांस करते हुए देखा नीलम कोठारी को उनपर शक होने लग गया था।
एक्ट्रेस को करना था किस
GPlus चैनल के साथ में बातचीत के दौरान समीर सोनी ने बताया कि कैसे वह एक व्यक्तियों के लिए नीलम कोठारी से परमिशन मांगने के लिए पहुंचे थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि कैरेक्टर में उन्हें फीमेल एक्ट्रेस को कई बार किस करना था। अभिनेता ने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट भेजी गई और हर सीन में लड़का लड़की को कैसे करते हुए दिखाया जाना था।
पत्नी नहीं थी कंफर्टेबल
समीर सोनी बताते हैं कि एक दो बार तो ठीक है लेकिन हर एक एपिसोड में किसिंग सीन था। मैंने घर आते ही नीलम कोठारी को स्क्रिप्ट दिखाइए और बताया कि अगर वह कंफर्टेबल नहीं है तो इस शो के लिए मना कर देंगे। ऐसा भी नहीं होता कि भविष्य में कोई दूसरा काम नहीं मिलेगा।
बदल गया नीलम का अंदाज
अभिनेता ने बताया कि नीलम ने बड़ा दिल दिखाया और मुझसे कहा कि यह शो कर लो। यह मेरे करियर के लिए काफी अच्छा होगा। लेकिन वह इतना कर सकती है कि वह यह शो नहीं देखेंगी। लेकिन कुछ ही दिन बाद नीलम का अंदाज बिल्कुल बदल गया और उनकी एक दोस्त ने यह शो देखा।
नीलम के शक भरे सवाल
समीर सोनी ने बताया कि नीलम को उसकी दोस्त ने भड़काया की कैसे वह मुझे ऐसे सेन की परमिशन दे सकती है। जब मैं शूट खत्म करके घर पर वापस आया तो नीलम ने मुझे सवाल किया कि इंटीमेट सीन कैसे। कितनी बार यह सूट हुआ और मैं यह सब बातें सुनकर बहुत हैरान हो गया था। तो मैंने उन्हें कहा कि मैंने वही किया जो डायरेक्टर ने मुझे कहा।
ऐसा था समीन सोनी का रिएक्शन
अभिनेता ने बताया कि मुझे ऐसा लगा कि कुछ तो सही नहीं है जो नीलम इस तरीके से सवाल कर रही है। लेकिन इस सब के पीछे की वजह नीलम की दोस्त थी और मैं पत्नी को बता दिया था कि तुमने ही स्क्रिप्ट को हां कहा था। अब मैं प्रोड्यूसर को इसके लिए मना नहीं कर सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications
















