एक्ट्रेस पर डाला गया था इस पार्ट की सर्जरी करवाने का दबाव, फिर लिया ये फैसला, हर कोई था हैरान!

sameera reddy

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी करवाई है। सुंदर दिखने को लेकर अक्सर अभिनेत्रियां इस तरह के प्रयोग करती है। कई बार ये अपनी मर्जी से होता है तो कई बार इसको लेकर मेकर्स की तरफ से कहा जाता है।

इस वक्त ऐसी ही एक अदाकारा का नाम सामने आ रहा है जिसको सर्जरी के लिए मेकर्स की तरफ से कहा गया था और उनपर दबाव डाला जा रहा था। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री समीरा रेड्डी की जो कि अब फिल्मों से दूर हैं।

समीरा रेड्डी पर दबाव था कि वो अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवा लें। हालांकि समीरा रेड्डी ने जो भी जवाब दिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

बता दें कि समीरा ने कहा था कि वो किसी तरह के बदलाव नहीं करवाने वाली हैँ। इसको लेकर खुद समीरा ने हाल ही में खुलासा किया है। समीरा ने फैसला किया था वो इसी लुक के साथ अपनी करियर को आगे बढाएंगे।

क्या बोलीं समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने कहा कि, "मैं अपने करियर के टॉप पर थी, तब मुझ पर ब्रेस्ट बढ़ाने का दवाब डाला गया। बहुत से लोग कहते रहे, 'समीरा, सब लोग कर रहे हैं, आप क्यों नहीं?' लेकिन मैं अपने अंदर ऐसा कुछ बदलाव नहीं चाहती थी। यह ऐसा है जैसे आप कोई दोष छिपा रहे हैं लेकिन यह कोई दोष नहीं है, यह जीवन का तरीका है।" हालांकि समीरा रेड्डी ने बदलाव नहीं किए थे। एक्ट्रेस का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा था लेकिन उन्होने अपनी छाप छोड़ी थी और लोगों को काफी पसंद आईं थीं।

समीरा रेड्डी की फिल्में

समीरा रेड्डी ने कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। इस लिस्ट में सोहेल खान के साथ मैने दिल तुझको दिया और रेस जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि उनको वो कामयाबी नहीं मिली जिसकी उम्मीद सभी अदाकाराएं करती हैं। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sameera reddy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X