श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड को सरेआम किस कर चुकी है ये भोजपुरी एक्ट्रेस, डांस से लोगों को बना देती थी दीवाना

Sambhavna Seth Controversy: भोजपुरी में वैसे तो कई सारी हसीनाएं लाइमलाइट में रही है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन काम भी किया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में काफी बेहतरीन काम किया। कई बार उनको लेकर कंट्रोवर्सी भी हुई है। हम बात कर रहे हैं संभावना सेठ की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संभावना सेठ को बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। वह भोजपुरी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी के साथ में किस भी किया था। दरअसल जब बिग बॉस शो में वह नजर आई थी तो एक एपिसोड में उन्होंने राजा चौधरी के साथ रोमांटिक डांस किया और फिर दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया।
इतना ही नहीं आपको बता दें की संभावना सेठ और राजा चौधरी की इतनी ज्यादा नजदीकियों को देखकर काफी चर्चा हुई थी। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में आइटम सोंग्स के चलते एक खास पहचान बनाई। अपने बोर्ड अवतार की वजह से वह काफी सुर्खियों में भी रही थी। उनके गाने आज भी काफी पॉप्युलर है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की संभावना सेठ ने किड्स नंबर 1, 36 चीन टाउन जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया है। इसके अलावा काहे गए परदेस पिया और पटना से पाकिस्तान जैसी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2008 में उनको बिग बॉस के सीजन 2 में देखा गया था। बाद में वह खतरों के खिलाड़ी 4 से लेकर रजिया सुल्तान जैसे शोज में नजर आए।
हालांकि साल 2019 में संभावना सेठ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया और उन्होंने हीरो वर्दी वाला में भी काम किया था। अगर हम उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि वह यूट्यूब पर व्लॉग भी बनाती हैं। साथ ही साल 2016 में अविनाश द्विवेदी के साथ में उन्होंने शादी की थी और उनके पति भी एक एक्टर है।


Click it and Unblock the Notifications











