..................... samantha-‘शाकुंतलम’ में समांथा ने पहनी इतनी वजनदार साड़ी, सुनकर चौंक उठेंगे आप|Samantha wore such a heavy saree in 'Shakuntalam', you will be shocked to hear|-such-a-heavy-saree-in-shakuntalam-you-will-be-shocked-to-hear - Hindi Filmibeat

‘शाकुंतलम’ में समांथा ने पहनी इतनी वजनदार साड़ी, सुनकर चौंक उठेंगे आप

Shakuntalam

समांथा फिलहाल अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन समेत कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले महीने ही कालिदास की 'अभिज्ञान शांकुलतम' के आधार पर बनी फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर में शकुंतला के गेटअप में समांथा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फिल्म के एक सीक्वेंस की शूटिंग के लिए समांथा ने इतनी भारी साड़ी पहनी है कि सुनकर चौंक उठेंगे आप।

पहनी 30 किलो की साड़ी :

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 'शाकुंतलम' के एक सीक्वेंस की शूटिंग के लिए समांथा ने 1 या 2 नहीं बल्कि 30 किलो की साड़ी पहनकर शूटिंग की थी। फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर गुणशेखर कर रहे हैं। बताया जाता है कि 30 किलो की साड़ी पहनकर समांथा को 3 या 4 नहीं बल्कि पूरे 7 दिनों तक शुटिंग करनी पड़ी थी। फिल्म में समांथा रुथ प्रभु शकुंतला का किरदार और राजा दुष्यंत का किरदार देव मोहन निभा रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कबीर बेदी, प्रकाश राज, अदिति बालन, गौतमी भी नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म से साउथ के सुपरस्टार फिल्म 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन की 9 साल की बेटी अरहा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर रही है। फिल्म में अरहा दुष्यंत और शकुंतला के बेटे भरत का किरदार निभाती नजर आएगी। यह फिल्म 17 फरवरी को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।

सिटाडेल के भारतीय वर्जन में आएंगी नजर :

इस फिल्म के साथ-साथ समांथा रुथ प्रभु कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। 'सिडाटेल' के भारतीय वर्जन वाली वेब सीरीज में वरुण धवन के साथ-साथ समांथा भी नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग का काम भी शुरू हो चुका है और समांथा का लुक भी जारी किया जा चुका है। 'सिडाटेल' में समांथा काले रंग के जैकेट, जींस और डार्क शेड्स में नजर आ रही हैं। समांथा का यह लुक जारी होने के बाद ही बड़ी ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। समांथा रुथ प्रभु के इस लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी की है।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X