सामंथा रुथ प्रभु ने 1.3 लाख की साड़ी में काट दिया गदर, स्लीवलेस ब्लाउज वाली साड़ी में ये चीज थी खास

सामंथा रुथ प्रभु इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की काफी खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार है. बता दें कि वह अपनी फैशन सेंस को लेकर भी दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो जाती हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सामंथा ने न्यूयॉर्क में आयोजित हुए 41वें इंडिया डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी. इसी इवेंट सेदूसरे दिन का उनका लुक सामने आया है.
सामंथा रुथ प्रभु की साड़ी में हुई है हैंड एंब्रायडरी
दरअसल आपको बता दें की सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मशहूर फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से ली गई ब्लैक साड़ी पहने हुए तस्वीरों को शेयर किया है. ब्लैक कलर की यह मल्टी थ्रेड वाली हैंड एंब्रायडरी साड़ी पहने हुए वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. साड़ी के बॉर्डर पर धागे की कढ़ाई हो रखी है और सैम ने अपनी प्री-ड्रेप्ड साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ में पेयर किया हुआ है. इस ब्लाउज में डीप नेक लाइन और स्टोन स्टडेड थ्रेड एंब्रायडरी हो रखी थी. ब्लैक साड़ी के पल्लू को उन्होंने बहुत ही सादगी से खुला रखा हुआ है और देसी लुक में वह बिल्कुल परी जैसी नजर आ रही है.
एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत तरीके से लुक को किया कंप्लीट
सामंथा रुथ प्रभु ने इसी के साथ में शीन मेकअप, चॉकलेटी लिपस्टिक, लाइट आईशैडो, हाइलाइटेड आइब्रो और ब्लशड चीक्स के साथ में इस लुक को कंप्लीट किया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने डेंगलिंग इयररिंग्स और एक मैचिंग चूड़ी भी पहन रखी है. सामंथा रुथ प्रभु की यह तस्वीर पूरे इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आ रही है.
1 लाख 38 हज़ार की सामंथा ने पहनी साड़ी
जानकारी के लिए आपको बता दे की सामंथा रुथ प्रभु ने अर्पिता मेहता के कलेक्शन से यह साड़ी ली है. थोड़ी सी रिचार्ज करने के बाद में हमें सामंथा रुथ प्रभु की साड़ी की कीमत पता चली. इस सैम की ब्लैक साड़ी डिजाइनर के आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत देखी जा सकती है. बता दे की सामंथा रुथ प्रभु ने जो साड़ी पहनी हुई है उसकी कीमत 138,000 रुपए है.


Click it and Unblock the Notifications

