गरीबी में कभी सिर्फ एक टाइम खाना खाती थी ये एक्ट्रेस, पति के करोड़ो ठुकराकर अब खुद है 100 करोड़ की मालिक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले काफी ज्यादा दुख देखे हैं और साथ ही साथ किसी किसी को तो एक वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती थी. कुछ सितारों ने तो लंबे संघर्ष करने के बाद सुपरस्टार की कैटेगरी में कदम रखा और अब अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना देते हैं. लेकिन आज हम आपको एक साउथ की ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया और आज की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी है.
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु
दरअसल हम सामंथा रुथ प्रभु की बात कर रहे हैं और आपको बता दें कि वह साउथ सिनेमा की सबसे जानी-मानी एक्ट्रेस मानी जाती हैं. उन्होंने दर्शकों के बीच में अपनी एक खास जगह बना ली है. सामंथा रुथ प्रभु साउथ की ही नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में शुमार है. सामंथा रुथ प्रभु ने अपने अभिनय की वजह लाखों लोगों का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत गौतम वासुदेव मेनन की तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसावे' से की थी.
साल 2010 में की फिल्मी करियर की शुरुआत
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई. लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही एक्ट्रेस काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई. दरअसल आपको बता दें कि गौतम मेनन और संगीतकार ए आर रहमान को लेकर पेंस में शुरू से ही उत्साह बना रहता था. ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों पहली बार एक साथ में काम करने जा रहे थे. एक ऑडिशन के दौरान सामंथा रुथ प्रभु इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी. इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका में हुई. इसके बाद में 26 फरवरी 2010 को इस फिल्म को रिलीज किया गया. इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु अपने पहले पति नागा चैतन्य के साथ में नजर आई थी.
संघर्षों से भरा था जीवन
इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में सामंथा रुथ प्रभु ने बड़े बजट की फिल्मों में काम करना शुरू किया और इतना ही नहीं महेश बाबू, सिद्धार्थ, पवन कल्याण जैसे सितारों के साथ में काम करने लगी. आज के वक्त में सामंथा रुथ प्रभु एक बड़ी स्टार बन चुकी है. यहां तक कि फिल्म उद्योग में बड़ी जगह बनाने से पहले उन्हें काफी ज्यादा संघर्षों से जूझना पड़ा था.
एक वक्त खाना खाकर गुजारा जीवन
दरअसल आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की और बाद में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की. मॉडलिंग के दिनों में सामंथा रुथ प्रभु के लिए अपना गुजारा कर पाना बहुत ही मुश्किल था. कई बार तो ऐसा होता था कि वह सिर्फ दिन में एक ही बार खाना खाती थी. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही एक शो के दौरान किया था.
ओटीटी पर भी चलाया जादू
फिल्मों के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु ने ओटीटी शोज में भी काम किया है. बता दें की ओटीटी डेब्यु उन्होंने अमेजॉन प्राइम के सुपरहिट शो फैमिली मैन 2 से की थी. जिसमें उनके साथ में मनोज बाजपाई भी नजर आए थे. लेकिन अब सामंथा रुथ प्रभु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी है. लेकिन इन दिनों वह कुछ हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं और इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है.
सामंथा ने 6 महीने का लिया ब्रेक
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने एक बड़े स्टार से अपने मायोसाइटिस इलाज के लिए दो करोड़ का उधार लिया है. लेकिन सामंथा ने इस खबर को एक अफवाह करार दिया. उन्होंने इस पर कहा कि मैंने इंडस्ट्री में काम के बदले पैसे कमाए हैं पत्थर नहीं... मुझे किसी की भी जरूरत नहीं है और इंडस्ट्री ने मुझे मेहनत की अच्छी खासी सैलरी दी है. कुछ खबरों के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा की है. उन्होंने अपने हेल्थ इश्यूज पर ध्यान देने के लिए 6 महीने का फिल्मों से ब्रेक ले लिया है.


Click it and Unblock the Notifications

