Samanth Ruth Prabhu : फिल्मों में इन एक्ट्रेसेस ने पहने सबसे महंगे गहने, फूंकी अपने किरदारों में जान

इन दिनों साउथ की सुपरस्टार सामन्था रुथ प्रभु अपनी अगली फिल्म 'शकुंतलम' के प्रमोशन में पूरी तरह से व्यस्त हैं। फिल्म में वह शकुंतला का लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती के साथ-साथ जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है शकुंतला के लुक की। कभी सफेद लिबास में फुलों के गहनों से सजी तो कभी रंगीन कपड़ों में हल्के ज्वेलरी में शकुंतला बनी सामन्था की सुन्दरता निखर कर सामने आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म से सामन्था का रानी लुक जारी किया गया है। इसमें असली गहनों में सजी सामन्था बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने असली और महंगे गहनों में सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं निखारी है, बल्कि अपने किरदारों में भी जान फुंक दिया है।
आइए आपको फिल्मों में महंगी गहनों से सजी कुछ ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं :

सामन्था रुथ प्रभु
फिल्म 'शकुंतलम' से हाल ही में सामन्था रुथ प्रभु का रॉयल क्वीन लुक जारी किया गया है। यह लुक लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि सामन्था ने इस फिल्म के लिए बिल्कुल असली गहने पहने हैं। बताया जाता है कि सामन्था ने फिल्म में करीब 14 करोड़ रुपयों के गहने पहने हैं। फिल्म में सामन्था ने गोल्ड ज्वेलरी के साथ रॉयल अटायर पहना है, जिस लुक को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सामन्था की ड्रेस और ज्वेलरी को डिजाइनर नीता लुला ने तैयार किया है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने कई पीरियड ड्रामा फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनका लुक कभी हैदराबादी राजकुमारी का तो कभी राजपुती रानी का रहा है। फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि इस फिल्म में दीपिका ने असली गहने पहने थे। फिल्म में दीपिका ने जो गहने पहने थे, उनकी कीमत करीब 11 करोड़ 80 लाख रुपये बतायी जाती है। इसके अलावा दीपिका ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में हैदराबादी राजकुमारी मस्तानी का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका ने सोने के हाथफुल पहने थे।

ऐश्वर्या राय
फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल रानी लुक आज भी हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। फिल्म में ऐश्वर्या ने करीब 400 किलो के गहने पहने थे। फिल्म में ऐश्वर्या के लिए जितने भी गहने बनाये गये थे, सभी असली सोने के थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय के लिए करीब 200 किलो सोने और कीमती स्टोन्स से सजे गहने तैयार किये गये थे, जिन्हें बनाने में लगभग 2 सालों का समय लग गया था। इन गहनों को हाथों से तैयार किया गया था। सिर्फ शादी वाले सीक्वंस के लिए ही ऐश्वर्या ने करीब 3.5 किलो के गहने पहने थे।

माधुरी दीक्षित
फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में माधुरी का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म में माधुरी के गहनों के साथ-साथ उनके कॉस्ट्यूम पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया गया था। फिल्म के एक गाने 'काहे छेर छेर मोहे' के लिए माधुरी ने करीब 30 किलो का लहंगा पहना था, जिसमें डांस करने में भी उनको खासी दिक्कत आ रही थी। इस लहंगे की कीमत 15 लाख रुपये बतायी जाती है।

उर्मिला मातोंडकर
अपने जमाने की खुबसूरत एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने फैंस के दिलों पर राज करती थी। फिल्म 'चाइना गेट' का छम्मा छम्मा गाना आज भी लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर देता है। इस गाने के लिए उर्मिला ने करीब 15 किलो की हेवी ज्वेलरी पहनी थी। हालांकि इस वजह से उर्मिला को अस्पताल भी जाना पड़ा था। दरअसल, हेवी झुमको की वजह से उर्मिला के कान जख्मी हो गये थे। इन हेवी ज्वेलरी की वजह से उर्मिला को इस गाने पर डांस करने में भी काफी परेशानी हो रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











