Shaakuntalam: सफेद ड्रेस में किसी 'मल्लिका ए हुस्न' से कम नहीं लग रही सामंथा, देखें तस्वीरें

Shaakuntalam

नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा करने के बाद समांथा प्रभु फिर से बैचलर लाइफ जी रही है। पिछले काफी समय से वे अपने गर्ल्स गैंग के साथ ट्रैवल करती नजर आ रही है। ट्रैवल के दौरान ही वे इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के लिए कई फोटोस पोस्ट करती रहती है। इसी बीच समांथा 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में भी जोर-शोर से लगी हुईं हैं। सामंथा अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' का फर्स्ट लुक्स पोस्ट किया हैं।

'शाकुंतलम' पौराणिक नाटक पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में सामंथा व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस फ्लोरल ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। सामंथा की इस पोस्ट को 15 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 4 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं। सामंथा का यह लुक इंटरनेट पर सनसनी फैला रहा है। सामंथा इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही है और किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही।

फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मल्लिका आपके लिए। शाकुंतलम।" फिल्म के नए गाने का नाम मल्लिका है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस के दिलों के इमोजी की बाढ़ आ गई है। सामंथा के एक्स हस्बेंड नागा चैतन्य की कज़िन आश्रिता दग्गुबाती ने व्हाइट दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "ईथरल"। एक अन्य फैन ने लिखा है, "इस लुक ने निश्चित रूप से सभी का दिल चुरा लिया है।"

इससे पहले, सामंथा ने 17 जनवरी को एक इंस्टा पोस्ट के साथ फिल्म का पहला ट्रैक शेयर किया था और लिखा था: "शाकुंतलम की पहली म्यूजिकल जर्नी 18 जनवरी से फर्स्ट सिंगल से शुरू हो रही है। साथ ही #Mallika/#Malligaa/#Mallike on Jan 18th। मेलोडी ब्रह्मा का म्यूजिक #ManiSharma।"

एक सप्ताह पहले सामंथा ने पोस्ट करते हुए ये वीडियो डाला था, जिसके कैप्शन में लिखा था, इस साल 17 फरवरी को #EpicLoveStory का सिनेमाघरों में अनफोल्ड होने का मजा लीजिए।

इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद, सामंथा ने अपने कैप्शन में लिखा था "आज के लिए धन्यवाद। शाकुंतलम ट्रेलर डे।"

काम के मोर्चे पर, सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही हॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्‍टर फिलिप जॉन के साथ 'अरेंजमेंट्स ऑफ लव' नामक एक प्रोजेक्ट में काम करेंगी। सामंथा ने 'द फैमिली मैन 2' के साथ अपना बड़ा डिजिटल डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्होंने राजी के रूप में अपनी भूमिका के लिए सुर्खियां बटोरीं।

पिछले साल, अभिनेत्री ने काथुवाकुला रेंदु काधल में अभिनय किया, जिसमें विजय सेतुपति और नयनतारा ने सह-अभिनय किया। उन्होंने एक्शन थ्रिलर यशोदा में भी अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X