..................... Samantha Ruth Prabhu reveals she was forced to tell people about her illness - Hindi Filmibeat

36 साल की इस हसीना को किया गया फॉर्स, नहीं करना चाहती थी ये काम, बोलीं- मज़बूरन मुझसे...

Samantha Ruth Prabhu

फिल्मी दुनिया में आउटसाइडर होकर अपनी एक खास पहचान बनाना काफी ज्यादा मुश्किल है। आज हम आपको एक ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बयान ने हर किसी को हैरान कर डाला। उन्होंने बताया कि वह दुनिया के सामने इस बात को नहीं लेकर आना चाहती थी और इसके लिए उन्हें फोर्स किया गया। जब उन्होंने ऐसा किया तो उनको ताने सुनने को मिले।

जिस हसीना की हम बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु है। उन्होंने 2022 में अपनी खराब सेहत को देखते हुए इंडस्ट्री से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में शिरकत की और यहां पर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री को हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में देखा गया और यहां पर उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के साथ हेल्थ इश्यू से जूझने को लेकर बात की थी।

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि 14 साल कभी-कभी बहुत लंबा वक्त लगने लगता है। लेकिन जब आप किसी चीज से प्यार करते हो तो वक्त कब निकल जाता है पता नहीं चलता है। मुझे बहुत ज्यादा डर लग रहा था और फेल होने के डर के चलते मुझे बहुत वक्त तक आगे बढ़ाया। अगर वह दर मेरे अंदर नहीं होता तो शायद मैं आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हो पाती।

सामंथा रुथ प्रभु ने आगे बात करते हुए कहा कि दर ने मुझे आगे तो बढ़ा दिया लेकिन मेरे शरीर को पूरी तरीके से कमजोर कर दिया है। कुछ समय पहले जब मैं बीमार हुई तो मुझे समझ आ गया था की दर मुझे मोटिवेट तो करता है लेकिन साथ ही मुझे बर्बाद भी कर देता है। मेरी ऑटोइम्यून कंडीशन से तकरीबन 2 सालों तक गुजरने के बाद में मुझे लगा की चीज अगर मुझे अलग तरीके से मिलती तो मुझे यह नहीं चाहिए।

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि मैं इंपोस्टर सिंड्रोम से ग्रसित थी और मुझे डर लग रहा था कि मैं फेल नहीं हो जाऊंगी। मुझे फिल्म के हिट होने पर हमेशा बताया गया की हिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और तारे की वजह से होती है। मुझे खुद को सफलता के लायक बताया ही नहीं गया। लेकिन अब मैं खुद को अपने जैसे होने की इजाजत दी और मुझे लगता है कि मेरा वक्त आ चुका है।

सामंथा रुथ प्रभु ने आगे बात करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी बीमारी को लेकर बात करने के लिए फोर्स किया गया। एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म मैंने की थी और रिलीज होने वाली थी। मैं बहुत बीमार हो गई थी और वह वक्त था जब मैं बाहर आने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। मुझे लेकर बहुत सारी अफवाहें भी आ रही थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि मैं प्रमोशन करूं वरना फिल्म फ्लॉप होगी। इसीलिए अगर मुझे चॉइस दी जाती तो मैं बीमारी को लेकर बात नहीं करती और इतनी जल्दी बाहर नहीं आती।

सामंथा रुथ प्रभु ने आगे बताया कि मैं बीमारी के बारे में बात की तो लोगों ने मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने मुझे काफी ताने भी मारे थे। यहां तक की कुछ लोगों ने तो मुझे सिंपैथी क्वीन भी बोल दिया था। मुझे बहुत अच्छे से पता है लेकिन मेरे लिए मेरी जर्नी एक एक्टर के तौर पर और एक इंसान के तौर पर इस बिजनेस से बहुत मैंने कुछ सीखा है।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X