..................... Samantha Ruth Prabhu is the innocent girl seen in the picture and has become tollywood superstar - Hindi Filmibeat

कभी खाने के लाले, तो कभी पढ़ाई छोड़ने पर मज़बूर हो गयी थी तस्वीर में दिखने वाली लड़की, आज है सुपरस्टार

Samantha Ruth Prabhu

आए दिन देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर सितारों के बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. लेकिन इसी बीच हमें स्क्रोल करते हुए एक तस्वीर मिली जो कि बेहद ही खूबसूरत है. बता दें कि इस तस्वीर में चौथे नंबर पर खड़ी हुई गुलाबी रंग की साड़ी पहने बेहद ही मासूम लड़की आज एक बड़ी स्टार बन चुकी है. जिसकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. बता दें कि ये लड़की बॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा दिखा चुकी है. हम बात कर रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु की. जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपना अभिनय दिखाकर हर किसी का दिल जीता और अब बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही है. फिल्म 'पुष्पा' के 'ओ अंटावा' गाने से उन्होंने हर किसी के दिलों को जीत लिया. बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर सामंथा रुथ प्रभु के कॉलेज के वक्त की है.

सामंथा की पहले ही डेब्यू फिल्म चली गई थी हिट

बचपन की तस्वीर में बहुत ही मासूम सी नजर आने वाले सामान था आज के वक्त में एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें शुरू से ही ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने का काफी शौक रहा है और इसीलिए उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इतना ही नहीं सामंथा ने उस वक्त अपने घर का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी की. जब सामंथा रुथ प्रभु मॉडलिंग कर रही थी तो उन दिनों उन्हें 'ये माया चेसाव' नामक फिल्म का ऑफर आया और वहां से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया. यह फिल्म हिट साबित हुई और सामंथा को इसके लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड भी हासिल हुआ.

सामंथा ने घर खर्च उठाने के लिए की थी पार्ट टाइम जॉब

सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया था कि वह पढ़ाई में काफी ज्यादा इंटेलिजेंट थी. लेकिन उनके माता-पिता के पास में हायर एजुकेशन देने के लिए इतने ज्यादा पैसे नहीं थे. इसके बावजूद भी सामंथा के माता-पिता ने एक्ट्रेस की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि तुम खूब पढ़ो लिखो और पढ़ाई करके ही तुम आगे बढ़ पाओगी. लेकिन सामंथा रुथ प्रभु के परिवार में आर्थिक तंगी थी और इसी वजह से उन्होंने छोटी-मोटी नौकरी भी उस समय की. लेकिन पहली फिल्म मिलने से पहले सामंथा की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी और उनके पास में खाने तक के पैसे नहीं बचे थे.

साउथ के साथ साथ बॉलीवुड में भी जगह बना रही है सामंथा

लेकिन अगर हम सामंथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े-बड़े साउथ के सितारों के साथ में काम किया. इतना ही नहीं उन्होंने टॉलीवुड को काफी हिट फिल्में भी दी है. लेकिन इसी बीच सामंथा ने साउथ के मशहूर सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी भी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता कुछ ही सालों में टूट गया. लेकिन जल्दी ही सामंथा रुथ प्रभु साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X