जब 36 साल की एक्ट्रेस बहू ने की 64 साल के EX ससुर की... बहू ससुर के बीच था ऐसा रिश्ता, पति से हुआ तलाक

Nagarjuna Akkineni, Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya

कई परिवारों में देखने को मिलता है कि जब बहू और बेटी को बराबर का दर्जा मिलता है तो सास और ससुर में भी बॉन्डिंग उतनी ही गहरी हो जाती है. ऐसा ही परिवार अक्कीनेनी का भी है जो कि साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता माने जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनकी स्टार बहू को बेटी जैसा सम्मान और प्यार देने के बावजूद भी वह परिवार में टिक नहीं पाई.

4 साल बाद सामंथा और नागा का हुआ तलाक

दरअसल हम बात कर रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु की जिन्होंने अक्कीनेनी के बेटे नागा चैतन्या के साथ में शादी रचाई थी. हालांकि शादी के 4 साल के बाद दोनों अलग हो गए. लेकिन आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु एक वक्त पर अपने ससुर और पति से बहुत ही ज्यादा प्यार करती थी. एक बार उन्होंने अपने ससुर की दिल खोलकर सार्वजनिक मंच पर जमकर तारीफ की थी.

छुट्टियां मना रही है सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि इन दिनों वह एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं. इन दिनों वह खूबसूरत जगह पर वेकेशन मनाती हुई नजर आती है और आए दिन सोशल मीडिया पर भी एक नई डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देती हुई देखी जाती हैं. इन दिनों वह सद्गुरु द्वारा स्थापित ईशा योग केंद्र में योग सत्र में भाग लेने से लेकर यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसी कई सारी जगह पर छुट्टियां बता रही है. बता दे कि अभिनेत्री उपचार और खोज के साथ-साथ परिजनों के साथ में समय बिता रही हैं.

कई बार सामंथा रुथ प्रभु की सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर और वीडियो भी वायरल होते हुए नजर आते हैं. लेकिन अब एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व ससुर की तारीफ की और बेटे से भी वह अब उनके तलाक ले चुकी है.

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व ससुर की जमकर की थी तारीफ

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया की सामंथा रुथ प्रभु को सूर्या और उनके पूर्व ससुर नागार्जुन अक्किनेनी में से किसी एक को चुनने के लिए बोला गया. जब सामंथा रुथ प्रभु ओह बेबी फिल्म के लिए प्रमोशन कर रही थी. एक्ट्रेस ने एक टेलीविजन शो में पार्टिसिपेट किया और वहां पर सूर्या या फिर नागार्जुन को चुनने के लिए कहा गया. एक्ट्रेस से यह कहने के लिए कहा गया कि दोनों सितारों में से कौन ज्यादा सुंदर है, सूर्या या फिर नागार्जुन. लेकिन एक्ट्रेस ने एक ऐसा जवाब दिया जो कि फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया और आज तक उन्हें याद है.

सामंथा रुथ प्रभु को बेटी की तरह प्यार देते थे नागार्जुन

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पूर्व ससुर नागार्जुन की फिल्म मनमधुधु 2 का डायलॉग कहा और बोला कि "मेरे मामा सबसे हैंडसम है." बता दे की सामंथा रुथ प्रभु और नागार्जुन एक दूसरे की बहुत ही करीब थे. दोनों एक अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करते थे. नागार्जुन भी अपनी बहू को बेटी की तरह प्यार देते थे. दोनों ससुर और बहू ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया. बता दे की नागार्जुन, नागा चैतन्या के पिता है. सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या ने साल 2017 में परिवार की सहमति के साथ में शादी रचाई और शादी के 4 साल बाद साल 2021 में तलाक ले लिया.

सामंथा रुथ प्रभु का वर्क फ्रंट

अगर हम सामंथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ में फिल्म कुशी में देखा गया. जल्दी ही वह एक ओट रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है. उनकी इस फिल्म को 1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार किया गया है. इतना ही नहीं जल्दी ही वह राज और डीके द्वारा निर्देशित वेब सीरीज सिटाडेल में वरुण धवन के साथ में नजर आने वाली है और इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाने वाला है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X